×

सीएम योगी का बड़ा बयान, लॉकडाउन को लेकर कही ये बात

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान सरकार ने लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप बस अड्डों को भी हवाई अड्डों की तर्ज पर विकसित करने का कार्य किया।

Newstrack
Published on: 16 July 2020 12:04 PM GMT
सीएम योगी का बड़ा बयान, लॉकडाउन को लेकर कही ये बात
X

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रांसपोर्ट सुविधाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अपने आपको सिद्ध किया है। क्योंकि सामान्य दिनों में हर व्यक्ति एवं संस्था अपना काम कर सकती है। मगर आपदा एवं चुनौतियों से जूझते हुए परिणाम दे पाना यह किसी भी संस्था के लिए एक बहुत बड़ी कसौटी है और इस कसौटी पर परिवहन निगम खरा उतरा है। उन्होंने परिवहन निगम को संकट का साथी बताया।

सीएम योगी ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का व्यक्त किया आभार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोविड-19 को लेकर जब लॉकडाउन की कार्यवाही प्रारम्भ हुई थी। तब परिवहन निगम ने आपदा में कामगारों/श्रमिकों को गंतव्य तक पहुंचाने का जो कार्य किया है, वह अत्यन्त सराहनीय है। मात्र 48 घण्टे में साढ़े तीन से चार लाख लोगों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के कोटा में प्रदेश के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। जिनकी परिवहन निगम द्वारा सुरक्षित घर वापसी करायी गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष श्रमिक ट्रेनों के संचालन के लिए उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री तथा रेल मंत्री का आभारी है।

ये भी पढ़ें- आ गई रिपोर्ट: इस वजह से मच रही तबाही, WHO ने बताई ये बड़ी वजह

कामगारों एवं श्रमिकों को स्टेशनों से सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने बसों की सेवाएं प्रदान की, जिससे प्रदेश के लगभग 35 लाख लोगों को सुरक्षित परिवहन की सेवाएं प्राप्त हुईं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान सरकार ने लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप बस अड्डों को भी हवाई अड्डों की तर्ज पर विकसित करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि हम कोविड-19 से भी लड़ेंगे और विकास का पहिया भी नहीं रुकने देंगे। परिवहन निगम कोविड-19 के दृष्टिगत अपने कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। संक्रमण को रोकने के मद्देनजर मास्क, ग्लव्स तथा सेनिटाइजर को अनिवार्य रूप से सभी के लिए जरूरी किया गया है।

सीएम योगी ने किया बस स्टेशनों का शिलान्यास

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा तैयार किये गये छह बस स्टेशनों का लोकार्पण एवं सात बस स्टेशनों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने परिवहन निगम की बसों को झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित बस स्टेशनों नैमिषारण्य (सीतापुर), चित्रकूट (चित्रकूट), बस शेल्टर रूधौली (बस्ती), बस शेल्टर मनकापुर (गोण्डा), बस स्टेशन डिबाई (बुलन्दशहर),

ये भी पढ़ें- विवादित ढांचा मामला: विशेष अदालत में बयान दर्ज कराने पहुंचे संतोष दुबे, देखें तस्वीरें

अवध बस स्टेशन अयोध्या मार्ग (लखनऊ) का लोकार्पण तथा गुरसहायगंज (कन्नौज), बस स्टेशन जालौन (जालौन), बस स्टेशन कांठ (मुरादाबाद), बस स्टेशन दिबियापुर (औरैया), बस स्टेशन अलीगंज (एटा), बस स्टेशन बदलापुर (जौनपुर), बस स्टेशन चायल (कौशाम्बी) का शिलान्यास किया।

Newstrack

Newstrack

Next Story