×

Lucknow News: सीएम योगी से मिला 11 साल का जीनियस यशवर्धन, सिविल सेवा अभ्यर्थियों को पढ़ाता है कोचिंग

Yashvardhan Meet CM Yogi: मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे यशवर्धन को सीएम योगी ने आशीर्वाद देने के साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और यशवर्धन के आईक्यू लेवल की भी सराहना की।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 17 Sep 2022 4:49 PM GMT
11-year-old genius Yashvardhan, met with CM Yogi, teaches coaching to civil service candidates
X

लखनऊ: सीएम योगी से मिला 11 साल का जीनियस यशवर्धन सिविल सेवा अभ्यर्थियों को पढ़ाता है कोचिंग

Click the Play button to listen to article

Lucknow: अपनी सुपीरियर बुद्धिमत्ता (superior intelligence) से दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए कौतुहल बने 11 वर्षीय यशवर्धन ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। परिवारजनों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे यशवर्धन को सीएम योगी (CM Yogi) ने आशीर्वाद देने के साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने यशवर्धन के आईक्यू लेवल (IQ level) की भी सराहना की।

जीनियस यशवर्धन को जानिए?

कक्षा 7 में पढ़ने वाला यशवर्धन अपनी विशेष प्रतिभा से प्रतियोगी परीक्षा जैसे- सिविल सेवा- आईएएस, पीसीएस (Civil Services IAS PCS) के विद्यार्थियों को भारतीय राजव्यवस्था, अंन्तरराष्ट्रीय संबंध और इतिहास-भूगोल जैसे विषयों को पढ़ाता है। यशवर्धन को लंदन की संस्था हार्वर्ड रिकॉर्ड ने दुनिया के सबसे छोटे इतिहासकार का दर्जा दिया है।

यशवर्धन के नाम जारी हो चुका है डाक टिकट

यशवर्धन का आईक्यू लेवल 129 है। वैज्ञानिकों ने जांच के उपरांत इसके बौद्धिक स्तर को सुपीरियर स्तर का पाया है। यही नहीं यशवर्धन के नाम से डाक टिकट भी जारी हो चुका है साथ ही उसे कई प्रतिष्ठित संस्थानों की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है। यशवर्धन को शिक्षा के क्षेत्र से और देश-विदेश से कई मेडल ,पुरस्कार,और प्रशस्ति पत्र भी मिल चुके हैं।

ज्ञान का है भंडार

उत्तर प्रदेश के कानपुर के लाल बंगला में रहने वाले यशवर्धन सिंह को प्रकृति ने ज्ञान का भंडार दिया है। यश का जन्म 25 दिसंबर 2010 को हुआ था। वे अभी महज 11 साल के हैं और रघुकुल स्कूल के कक्षा 7 के छात्र हैं। यश अपनी उम्र से बड़े विद्यार्थियों को आईएएस, पीसीएस की ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लासेज देते हैं। यश स्कूल और कॉलेजों में भी जाकर शिक्षा के प्रति जागरूक करते हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story