×

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 महान विभूतियों का किया सम्मान, ममता रत्न अवार्ड से नवाजा

Rajnath Singh honored Senior journalist Yogesh Mishra: सामाजिक सेवा में समर्पित ममता चैरीटेबल ट्र्स्ट द्वारा आयोजित सेवा, सहायता, सम्मान एवं विमोचन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 विभूतियों को सम्मानित किया जिसमें पत्रकारिता क्षेत्र से वरिष्ठ पत्रकार के. विक्रमराव और वरिष्ठ पत्रकार, योगेश मिश्रा भी सम्मानित हुए।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 13 Nov 2021 6:43 PM GMT (Updated on: 14 Nov 2021 12:55 PM GMT)
Lucknow News: Mamta Charitable Trust dedicated to social service, Defense Minister Rajnath Singh honored 25 personalities
X

लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सम्मानित होते हुए वरिष्ठ पत्रकार योगेश मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार

Senior journalist Yogesh Mishra: स्थानीय सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) शनिवार को अपने दौरे के दूसरे दिन एक कार्यक्रम में शिरकत करने सीएमएस गोमती (CMS Gomti) नगर विस्तार पहुंचे। रक्षा मंत्री ने सामाजिक सेवा (social service) में समर्पित ममता चैरीटेबल ट्र्स्ट (Mamta Charitable Trust) द्वारा आयोजित सेवा, सहायता, सम्मान एवं विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपना सम्बोधन में व्यक्त किया। राजनाथ सिंह ने सामाजिक संस्थाओं की भूमिका को राष्ट्र एवं मानवता के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ममता ट्रस्ट की तरह देश की सभी संस्थाओं को राष्ट्र सेवा में आगे आना चाहिए।


इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर पूज्य यतींद्रानंद जी महाराज (Mahamandaleshwar Pujya Yatindranand Ji Maharaj of Juna Akhara) ने ममता ट्र्स्ट के सेवा कार्यो की सराहना करते हुए ममता ट्र्स्ट के चीफ ट्रस्टी को ह्रदय से आशीर्वाद दिया। यतींद्रानंद महाराज ने कहा कि जब तक ममता ट्र्स्ट के मुखिया की तरह की सोच वाले व्यक्ति इस धरा पर है विध्वंशक ताकते नेस्तनाबूत होती रहेगी।

नर सेवा ही नारायण सेवा- डॉ. शुक्ला

वहीं सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए चीफ ट्रस्टी राजीव मिश्रा (Chief Trustee Rajeev Mishra) ने लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के कृतत्व और व्यक्तित्व की प्रशंसा किया। संरक्षक ट्रस्टी डॉ राजेश शुक्ला ने सभा को सम्बोधित करते हुए ममता ट्र्स्ट के विगत 3 वर्षो के सेवा समर्पण को बताया। डॉ शुक्ला ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा के युक्ति को चरितार्थ करने में ममता ट्र्स्ट निरन्तर संलग्न है और सतत सेवा कार्य जारी रहेंगे।


25 महान विभूतियों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेंट किया

कार्यक्रम के प्रारम्भ में नौनिहालो ने स्वागत गीत से पूरी सभा का मन मोह लिया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात नैमिष के सन्तो द्वारा लोकगायक दीनबन्धु जी के गोमती आरती धुन पर गरिमामयी आरती प्रस्तुत किया गया। वहीं ममता रत्न सम्मान प्राप्त करने वाले 25 महान विभूतियों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेंट किया।


इन्हें मिला सम्मान-

-न्याय क्षेत्र से न्यायमूर्ति एससी वर्मा, न्यायमूर्ति प्रदीपकान्त ,न्यायमूर्ति सुधीर सक्सेना,न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडेय।

-चिकित्सा क्षेत्र से केजीएमयू कुलपति डॉ विपिन पूरी,

पीजीआई निदेशक डॉ आरके धीमान,

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ शैलेन्द्र मोहन त्रिपाठी।

-पुलिस एवं प्रशासनिक क्षेत्र से पुलिस महानिदेशक एसएन साबत, पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर, एवं डॉ राजशेखर मण्डलायुक्त कानपुर।

-पत्रकारिता क्षेत्र से वरिष्ठ पत्रकार के. विक्रमराव, वरिष्ठ पत्रकार योगेश मिश्रा ।

-शिक्षा क्षेत्र से डॉ जगदीश गाँधी, शिक्षाशास्त्री, पवन सिंह चेयरमैन एसआर ग्रुप।

-विधि क्षेत्र से एडवोकेट मृदुल राकेश, वरिष्ठ अधिवक्ता।

-साहित्य क्षेत्र से शर्वेश अस्थाना कवि।

-योग क्षेत्र से पीयूष कांत योग गुरु।

कला क्षेत्र से लोक गायक दीनबंधु सिंह तथा आध्यत्मिक क्षेत्र से ब्रह्म कुमारी राधा बहन, खालिद रशीद फरंगी महली, कल्वे जव्वाद, राकेश क्षेत्री, गुरुमीत सिंह एवं परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडे के पिताजी गोपीचन्द पांडे ममता रत्न सम्मान प्राप्त करने वाले महान विभूतियों में शामिल रहे।


मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से 5 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, और 10 लोगों को चश्मा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से गौरव पांडे, राजीव तिवारी,अमरजीत सिंह बाटू,डॉ दुर्गेशधर दुबे,राजेश्वरी त्रिपाठी,अर्पण गुप्ता,डॉ महिमा सिंह,डॉ मंजरी सिंह,शालिनी सिंह,शीलू श्रीवास्तव, दीपक अग्रवाल,प्रकाश मिश्रा, रवि सिंह,अभिषेक यादव,राजेश मिश्रा ,मानस बाहरी,आदित्य द्विवेदी,उमाशंकर,अनिल पांडेय आदि ने सक्रिय सहयोग किया।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story