×

Lucknow Crime News: कलयुगी पत्नी ने पति पर ढाया कहर, काट ली पति की ज़ुबान, आरोपी महिला गिरफ्तार

Lucknow News: लखनऊ के ठाकुरगंज में एक परेशान कर देने वाली घटना घटी है। यहां एक पति-पत्नी के बीच लड़ाई ने इस कद्र उग्र रूप धारण कर लिया कि महिला ने अपने शौहर की जीभ ही काट डाली।

Krishna Chaudhary
Published on: 27 Jan 2023 10:08 AM GMT
Lucknow News
X

सांकेतिक तस्वीर (फोटो : सोशल मीडिया)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज में एक परेशान कर देने वाली घटना घटी है। यहां एक पति-पत्नी के बीच लड़ाई ने इस कद्र उग्र रूप धारण कर लिया कि महिला ने अपने शौहर की जीभ ही काट डाली। घरेलू विवाद की यह खौफनाक घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के जरनैलगंज की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला ने अपने दांत से ही पति की जीभ काट डाली। इसके बाद पति लहूलुहान हालत थाने में अपनी कलयुगी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंचा। लहूलुहान शख्स को देखकर पुलिस भी देखकर घबरा गई। पीड़ित शख्स को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित के कटे जुबान की तालाश भी कर रही है।

क्या है पूरा मामला

ठाकुरगंज थाने के इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि राधाग्राम मोहल्ले की रहने वाली सलमा का तीन साल पहले तकिया निवासी मुन्ना से निकाह हुआ था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। शादी के दो साल बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों अलग-अलग रहने लगे। सलमा करीब एक साल से अपने पति से अलग रह रही थी। हालांकि, उसके दोनों बच्चे उसके पति मुन्ना के साथ ही रहते हैं।

सलमा उनसे मिलने आते रहती है। शुक्रवार को भी सलमा अपने बच्चों से मिलने पहुंची। इस बीच दोनों के बीच विवाद खड़ा हो गया है। दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। इसी दौरान सलमा ने क्रोध में आकर अपने पति मुन्ना की जीभ दांत से काट ली। मुन्ना की चीख सुनकर आपसास के लोग उसके घर की ओर दौड़े। वहां उन्होंने देखा कि मुन्ना लहूलुहान होकर तड़प रहा था। पुलिस ने आरोपी महिला सलमा के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story