×

Lucknow: लखनऊ के इन मार्गों पर अब नहीं दौड़ेगी ई–रिक्शा, जारी किया गया दिशा–निर्देश

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए ट्रैफिक पुलिस (traffic police) ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के 10 मार्गों पर ई –रिक्शा को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 12 May 2022 6:08 PM GMT
Lucknow: लखनऊ के इन मार्गों पर अब नहीं दौड़ेगी ई–रिक्शा, जारी किया गया दिशा–निर्देश
X

Lucknow News Today: राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था (Traffic in Lucknow) में सुधार के लिए ट्रैफिक पुलिस (Lucknow Traffic Police) ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के 10 मार्गों पर ई –रिक्शा को प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रतिबंधित रूट पर दौर रहे ई –रिक्शा का संचालन अब कॉलनियों से मुख्य रास्ते के बीच होगा। इस व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस (UP Police) का सहयोग लिया जाएगा। इस बाबत सभी 10 रूटों के अंतर्गत पड़ने वाले थाना क्षेत्र को भी दिशा –निर्देश भेज दिया गया है।

लखनऊ में इन मार्गों पर प्रतिंबंधित रहेगा ई –रिक्शा

• अमौसी मोड से मुंशीपुलिया तक संचालन बंद

• कमता से शहीद पथ कानपुर रोड तक संचालन बंद

• हजरतगंज से केडी सिंह स्टेडियम तक संचालन बंद

• पिकअप पुल से आईजीपी तक संचालन बंद

• अहिमामऊ से अर्जुनगंज बाजार से रमजान चौकी से कटाईपुल से लालबत्ती तक

• बादशाहनगर चौराहे से लेखराज, भूतनाथ होकर पॉलीटेक्निक चौराहे तक

• हजरतगंज चौराहा से सिकंदराबाद चोराहा

• हजरतगंज से बर्लिंग्टन चौराहा वाया रॉयल होटल, बंदरियाबाग तक

• अमौसी से बाराबिरवा तक

• पॉलीटेक्निक चौराहे से बंदरियाबाग चौराहा तक

शहर में लगता था भीषण जाम

बता दें कि साल 2013 में राजधानी लखनऊ में ई–रिक्शा का संचालन शुरू हुआ था। इसके पीछे मकसद था कि बढते शहर के बीच कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को अच्छी और स्वच्छ परिवहन सेवा मुहैया कराना। इसके तहत ई –रिक्शा कॉलोनियों से सवारियों को उठाएगी और मुख्य मार्ग तक छोड़ेगी और मुख्य मार्ग से वापस कॉलोनियों तक वापस छोड़ेगी।

लखनऊ में ई–रिक्शा पर रोक लगाने का फैसला

लेकिन धीरे–धीरे ई–रिक्शा शहर के प्रतिबंधित रूटों पर भी दौड़ने लगी, जिसके कारण पूरे शहर में अव्यवस्था फैल गई। जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण शहर में भीषण जाम लगने लगे। इससे लोगों का समय खराब होने के साथ –साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा था। ऐसे में शहर में जाम की वजह बन रहे ई–रिक्शा पर रोक लगाने का फैसला लिया गया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story