×

लड़कियां पहनेंगी मस्तानी-प्लाजो सूट, तो लड़के सुल्तानी कुर्ते-मोजरी शूज

shalini
Published on: 4 July 2016 7:02 AM GMT
लड़कियां पहनेंगी मस्तानी-प्लाजो सूट, तो लड़के सुल्तानी कुर्ते-मोजरी शूज
X

[nextpage title="next" ]

eid special ईद में ट्रेंडिंग ड्रेसेस

SANDHYA YADAV SANDHYA YADAV

लखनऊ: रमजान खत्म हुआ तो शुरु हुआ ईद का इंतजार, बाजार हुए खरीदारों से जमकर गुलजार, कहीं मस्तानी तो कहीं प्लाजो सूट... तो किसी पर छाया सुल्तानी कुरते का खुमार... जी हां, अलविदा जुमे की नमाज पढ़ी जा चुकी है। बड़े से लेकर बूढ़ों तक हर किसी को अब ईद का इंतजार है। बच्चे की आंखों में ईद की ख़ुशी की चमक देखते ही बन रही है। तो वहीं बड़े बुजुर्ग भी अपने लिए नए कपड़ों की शॉपिंग के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए लखनऊ के शॉपिंग हब्स के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

eid खरीदारी करते लोग

अब तो जिधर निकल जाइए बस चारों ओर ईद की ही धूम है। नवाबों के शहर लखनऊ में तो ईद का एक अलग ही अंदाज दिख रहा है। पुराने लखनऊ में अमीनाबाद, अकबरी गेट, नक्खास, चौक, मौलवीगंज, नजीराबाद तो ईद के स्वागत में दुल्हन की तरह सजे हुए हैं। अमीनाबाद में प्रताप मार्केट, मोहन मार्केट, गड़बड़झाला तो वहीं नक्खास में कदम रखने की जगह नहीं दिख रही है। चारों ओर महिलाएं और लड़कियां शॉपिंग में लगी हुई हैं। इतना ही नहीं लड़के भी पीछे नहीं हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए क्या है इस ईद लड़कियों की पहली पसंद

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

eid ईद में ट्रेंड कर रहे हैं मस्तानी सूट

अमीनाबाद की मोहन मार्केट में लड़कियों के लिए कई तरह कि वैरायटी के सूट अवलेबल हैं। इन सूट में इस ईद सबसे ज्यादा मस्तानी सूट लड़कियों की पहली पसंद बने हुए हैं। मोहन मार्केट में महेश-नरेश कलेक्शन के मालिक शेरुल्लाह सिद्दीकी का कहना है कि इस बार लड़कियों के सिर पर मस्तानी सूट का जादू जमकर बोल रहा है। वह बताते हैं कि ये सूट न सिर्फ रॉयल लुक देते हैं बल्कि इन्हें फ्यूचर में भी किसी पार्टी में आसानी से कैरी कर सकते हैं। इनकी शुरुआत 1000 रूपए से लेकर 8000-9000 रूपए तक है।

आगे की स्लाइड में देखिए गर्ल्स के लिए ट्रेंडिंग सैंडल के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

सैंडल से सजा है प्रताप मार्केट सैंडल से सजा है प्रताप मार्केट

मस्तानी सूट और प्लाजो सूट लेंथ में होंते हैं, इस वजह से लड़कियां हाई हील्स पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। प्रताप मार्केट के दुकानदार रमेश का कहना है कि ईद पर मोती और कुंदन वाली हील्स लड़कियों को जमकर पसंद आ रहे हैं। वहीं प्लेटफॉर्म हील भी जमकर खरीदी जा रही है।

आगे की स्लाइड में जानिए प्लाजो सूट के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

मस्तानी को टक्कर दे रहे प्लाजो सूट मस्तानी को टक्कर दे रहे प्लाजो सूट

वहीं एक अन्य दुकानदार का कहना है कि इस बार मस्तानी के अलावा प्लाजो सूट भी जमकर पसंद किए जा रहे हैं। ये प्लाजो सूट बहुत ज्यादा हैवी न होकर लड़कियों को स्टाइलिश लुक दे रहे हैं। वह बताते हैं कि ये आम लोगों के बजट में होने के साथ-साथ कई कलर और रेंज में उपलब्ध हैं। बता दें कि डिफरेंट सूट के प्लाजो की रेंज अलग-अलग हैं। इनकी कीमत 400 रुपए से शुरु है।

आगे की स्लाइड में देखिए क्या है इस बार लखनऊ के लड़कों की पहली पसंद

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

eid खूब पसंद किया जा रहा सुल्तानी कुर्ता

इस बार ईद में खास दिखने के लिए लड़के सबसे ज्यादा ‘सुल्तानी कुर्ते की डिमांड कर रहे हैं। ईद के ही दिन एक्टर सलमान खान की मोस्ट वेटेड फिल्म ‘सुल्तान’ भी रिलीज हो रही है। इसके अलावा मार्केट में लड़कों को इंडो-वेस्टर्न और पठानी सूट भी जमकर पसंद आ रहे हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए लड़कों के लिए नए शूज के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

eid ईद में ट्रेंड कर रहे मोजरी शूज

बता दें कि इस बार लड़कों के लिए बाजार में नए तरह के शूज आए हैं, जिन्हें मोजरी शूज कहा जा रहा है। दुकानदार सरफराज का कहना है कि इस बार ये शूज नए हैं और लड़कों से लेकर बड़े तक, हर किसी को खूब पसंद आ रहे हैं। इतना ही नहीं इन मोजरी शूज को कुर्ते, जींस और पठानी, हर तरह की ड्रेस पर लड़के आसानी से पहन सकते हैं। नादान महल रोड पर स्थित खान मार्केट के दुकानदार का कहना है कि छोटे बच्चों के शौक के क्या कहने? उन्हें चटक रंग के कपड़े पसंद आ रहे हैं और उसके साथ वे बांग्लादेसी टोपी को कैरी कर रहे हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए चिकन क्यों कर रहा ट्रेंड

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

कपड़ों की दुकान पर लगी है जमकर भीड़ कपड़ों की दुकान पर लगी है जमकर भीड़

लखनऊ के चिकन के कपड़े दूर-दूर तक फेमस हैं और तो और लखनऊ में बाहर से घूमने आए लोग यहां के चिकन के कपड़े जरुर खरीदते हैं। चौक में चिकन के दुकानदारों का कहना है कि बड़े-बुजुर्गों को ज्यादातर चिकन के कुर्ते पसंद आ रहे हैं। जिनमें सबसे ज्यादा वाइट कलर ट्रेंड हो रहा है। उम्रदराज महिलाओं के लिए शरारे और सलवार कमीज जमकर ट्रेंड हो रहे हैं। चिकन के सलवार-सूट और कमीज के तो क्या कहने? शॉपिंग करने आई महिलाओं का कहना है चिकन के कुर्ते पर जो रेशम वर्क है, वह उन्हें काफी पसंद आ रहा है।

आगे की स्लाइड में देखिए ईद में इत्र का महत्त्व

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

eid ईद में पसंद किया जा रहा प्योर इत्र

कहते हैं कि मुसलमानों में इत्र का हमेशा से ख़ास यूज किया जाता है। एक तरह से अगर कहें तो यह परम्परा ही मान लीजिए। नादान महल रोड पर असीम इत्र की करीब 100 साल पुरानी दुकान है। असीम का कहना है कि भले ही फैशन में लोग डियो वगैरह यूज करते हों, लेकिन ईद जैसे पाक त्यौहार पर बच्चों से लेकर बड़े, हर कोई इत्र का ही यूज करता है। वह कहते हैं कि उनके वहां देसी तरीके से इत्र बनता है, जिनमें हिना और शमा सबसे खास तरह के इत्र हैं। उन्‍होंने बताया कि हमेशा की तरह ही इस बार भी लोग जमकर इत्र खरीद रहे हैं।

[/nextpage]

shalini

shalini

Next Story