Holika Dahan 2023: कहीं रात को हुआ होलिका दहन, कहीं आज होगा, चौक की प्रसिद्ध होली आज

Holika Dahan 2023: मनकामेश्वर घाट पर आदि गंगा गोमती की आरती के साथ ही कंडे की इको – फ्रेंडली होलिका जलाई गई। कंडे की होलिका में औषधीय जड़ीबूटियां भी जलाई गईं जिससे वातावरण शुद्ध हो सके।

Krishna Chaudhary
Published on: 7 March 2023 4:26 AM GMT
Holika Dahan 2023
X

Holika Dahan 2023 (photo: Newstrack.com) 

Holika Dahan 2023: रंगों के त्योहार होली को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। कन्फ्यूजन भी खूब है। होलिका दहन कहीं कल कर दिया गया तो कहीं आज है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज होलिका दहन है, लेकिन राजधानी लखनऊ स्थित प्रसिद्ध मनकामेश्वर घाट पर मंगलवार रात साढ़े 12 बजे पूरे विधि विधान के साथ होलिका दहन हुआ। इस पवित्र अवसर पर महंत दिव्यागिरी भी मौजूद रहीं। महंत दिव्यागिरी की अगुवाई में घाट पर पौध-रोपण, भजन-कीर्तन, वीणा-पूजन आदि अनुष्ठान हुए।

इस मौके पर होलिका प्रज्वलित होने के बाद उसमें 11 उपलों की माला, पान, सुपारी, नारियल, अक्षत, चना इत्यादि, साथ ही भोग में मीठा अर्पिच किया गया। उसके बाद श्रीहरि विष्णु का नाम लेकर सात बार होलिका की अग्नि की परिक्रमा की गई।

इस वर्ष भी मनकामेश्वर घाट पर आदि गंगा गोमती की आरती के साथ ही कंडे की इको – फ्रेंडली होलिका जलाई गई। कंडे की होलिका में औषधीय जड़ीबूटियां भी जलाई गईं जिससे वातावरण शुद्ध हो सके। मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने सज संवर कर होलिका की परिक्रमा की और दिनभर व्रत रखा।

सुख – समृद्धि और पति की दीर्घायु के इस पर्व पर मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने होलिका की परिक्रमा कर कच्चा धागा बांधा। होलिका पूजन कर महिलाएं हलवा-पूड़ी का सेवन कर व्रत का पारण किया। प्रत्येक साल होलिका के दहन के अवसर पर मारावड़ी समाज की महिलाएं मनकामेश्वर घाट पर ऐसे ही जुटती हैं और इस पर्व को सेलिब्रेट करती हैं।

कहीं रात को हुआ होलिका दहन, कहीं आज होगा

होलिका दहन को लेकर इस बार शुरू से ही काफी कन्फ्यूजन है। इसको लेकर अभी भी असमंजस की स्थिती है। कई जगहों पर होलिका दहन कल रात ही हो गया। कई जगहों पर ये आज किया जाएगा। लखनऊ समेत कई स्थानों पर कल रात ही होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कुछ पत्र्चांग के मुताबिक, 6 मार्च 2023 को रात्रि के 12 बजकर 23 मिनट से 1 बजकर 35 मिनट तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है। वहीं, कुछ पत्र्चांगों के मुताबिक, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 24 मिनट से रात 08 बजकर 51 मिनट तक है।

Holika Dahan 2023 (Photo: Newstrack.com)

होलिका दहन को लेकर क्या है मान्यता

मान्यता के मुताबिक, होलिका की अग्नि इतनी पवित्र मानी जाती है कि जिसमें जीवन के सभी कष्टों का नाश हो सकता है। ज्योतिषियों की माने तो होलिका के अग्नि में सभी कष्ट भष्म हो जाते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि होलिका की राख को घर में लाने से घर में मौजूद सारी नकारात्मक ऊर्जाएं खत्म हो जाती हैं।

Holika Dahan 2023 (Photo: Newstrack.com)

चौक की प्रसिद्ध होली आज

पुराने लखनऊ के चौक क्षेत्र की प्रसिद्ध होली आज ही मनाई जा रही है। आज धूमधाम से होली की बारात निकलेगी और रंग खेला जाएगा। आज ही के दिन कोनेश्वर मेला भी लगेगा। होली उत्सव समिति चौक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 10 बजे से होली की बारात शुरू होगी। होली की बारात में हाथ, घोड़ा, ऊंट आदि की सवारी निकलती है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story