×

लखनऊ: WhatsApp पर मिला 'ज्वॉइन द लश्कर-ए-तैयबा' ग्रुप का लिंक, FIR दर्ज

aman
By aman
Published on: 26 Feb 2018 7:24 AM GMT
लखनऊ: WhatsApp पर मिला ज्वॉइन द लश्कर-ए-तैयबा ग्रुप का लिंक, FIR दर्ज
X

लखनऊ: राजधानी के डालीबाग निवासी मनोज कुमार को वाट्सएप पर 'ज्वॉइन द लश्कर-ए-तैयबा' ग्रुप का लिंक मिलने के बाद लखनऊ पुलिस हरकत में आ गई। रविवार को मनोज ने हजरतगंज कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

इस संबंध में सीओ हजरतगंज एवं साइबर सेल के नोडल प्रभारी अभय कुमार मिश्र ने बताया, युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच जारी है। यह लिंक किसने भेजा है उसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं मिल सकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में राजस्थान से ग्रुप का लिंक भेजे जाने की बात सामने आई है।

पुलिस को दिए तहरीर में युवक ने लिखा है कि वह एक वाट्सएप ग्रुप में जुड़ा था। शुक्रवार को उनके पास ग्रुप में लिंक भेजा गया। यह लिंक एमआइएम और लश्कर-ए-तैयबा के नाम से था। संदिग्ध मैसेज देख युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसे साइबर क्राइम सेल भेजा गया। छानबीन के दौरान सीओ हजरतगंज ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story