×

Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल में बनेगा नवीन ब्लड बैंक, UP सरकार ने 1 करोड़ से अधिक की धनराशि को दी मंजूरी

Lucknow News: ब्लड बैंक की स्थापना के लिये आवश्यक उपकरणों के क्रय एवं साज-सज्जा के लिए 1 करोड़ 13 लाख 56 हजार 360 रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Shashwat Mishra
Published on: 16 Nov 2022 2:11 PM GMT (Updated on: 17 Nov 2022 5:50 AM GMT)
Lucknow News
X

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में बनेगा नवीन ब्लड बैंक (Pic: Social Media)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार ने लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय लखनऊ में नवीन रक्तकोश (ब्लड बैंक) की स्थापना के लिये आवश्यक उपकरणों के क्रय एवं साज-सज्जा के लिए 01 करोड़ 13 लाख 56 हजार 360 रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि बीते वर्ष से ही इस संयुक्त चिकित्सालय में ब्लड बैंक को स्थापित करने के लिए कोशिश जारी थी।

जारी शासनादेश में कहा गया है कि 2 लाख रुपए प्रति उपकरण से कम के उपकरणों का क्रय परिधि गत अधिकारियों द्वारा और 2 लाख रुपए से अधिक के उपकरणों का क्रय उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा अनिवार्य रूप से जेम पोर्टल से किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उपकरणों का अनुकूलतम सदुपयोग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कुशल मानव शक्ति की उपलब्धता तत्परता से सुनिश्चित की जाए। शासनादेश में यह भी कहा गया है कि उपकरणों की स्थापना से पूर्व यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि इनके रखने के लिये पर्याप्त स्थान एवं इनके संचालन के लिये दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध हैं।

जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि ब्लड बैंक की स्थापना के लिये जारी की गई धनराशि से क्रय किए जाने वाले उपकरणों की गुणवत्ता का संपूर्ण उत्तरदायित्व क्रयाधिकारी का होगा। उपकरणों के क्रय की प्रक्रिया पूर्ण कर लिए जाने के बाद ही आवश्यकता अनुसार धनराशि का आहरण सक्षम स्तर के अनुमोदन से किया जाएगा। आहरित धनराशि का व्यय करते समय विभिन्न शासनादेशों के माध्यम से निर्गत किए गए मितव्ययिता संबंधी दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story