Lucknow News: सीएम योगी से मिलने के लिए पेड़ पर चढ़ा युवक, गले में डाल रखा है फांसी का फंदा

Lucknow News: गौतमपल्ली थाने के सामने पेड़ पर फांसी का फंदा गले में लगाए चढ़ा एक व्यक्ति। मुख्यमंत्री से मिलने की मांग कर रहा है।

Ashutosh Tripathi
Published on: 4 Nov 2022 10:17 AM IST (Updated on: 4 Nov 2022 11:02 AM IST)
Man climbing a tree
X

 गौतमपल्ली थाने के सामने पेड़ पर चढ़ा व्यक्ति (फोटो: न्यूज़ट्रैक आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow News: राजधानी के पॉश इलाके गौतमपल्ली थाने के ठीक सामने विशाल पेड़ पर एक व्यक्ति चढ़ गया है और वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की मांग पर अड़ा हुआ है. यह व्यक्ति अपने गले में फांसी का फंदा लटकाये हुए है और पुलिस वालों को धमकी दे रहा है अगर किसी ने ऊपर चढ़ने की कोशिश की तो वह लटक जाएगा. इसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी. यह व्यक्ति 2 पन्नों का पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांग रहा है. उसने पत्र में भगवान के प्रति आस्था ना रखने वालों को वोट नहीं देने की बात लिखी है. फिलहाल पुलिस के अधिकारी उसे नीचे उतारने की कोशिश में लगे हैं और उसकी सभी मांग मानने की बात कह रहे हैं.

सीएम योगी से मिलने के लिए पेड़ पर चढ़ा युवक (फोटो: न्यूज़ट्रैक आशुतोष त्रिपाठी)

पत्र में सीएम योगी से मिलने का जिक्र

इस व्यक्ति ने जो पेपर में लिखा है, "हमें ऐसे नेता को वोट देना चाहिए जो हमारे भगवान का सम्मान करें, इस देश में सभी हिंदू भाइयों से पूछना चाहता हूं जिस भगवान को हम पूजते हैं, जिस भगवान को हम सुबह शाम याद करते हैं. जिस भगवान को आप पूजते हैं, जिस भगवान ने हमें जीवन दिया है जो नेता एक कुर्सी के लिए खुद एक हिंदू होते हुए भी हमारे भगवान का बार-बार अपमान करते हैं क्या आप उस नेता को वोट देकर और भी अपमान करना चाहते हैं. जो भी हिंदू अपने भगवान का अपमान करने वालों को वोट देगा क्या वह अपने भगवान के सामने जा सकेगा. क्या अपने भगवान के आगे हाथ जोड़कर उनसे आंखें मिला सकेगा. जरा सोचिए तब वोट कीजिए क्यूंकि यह बात हमारी आस्था से जुड़ा है.

व्यक्ति ने आगे लिखा है मैं यहां योगी जी के दर्शन करने आया हूं. जब तक योगीजी अपने कीमती समय में से मुझ गरीब से मिलने के लिए 10 मिनट का समय नहीं निकाल लेते तब तक भूखा रहकर भगवान भोलेनाथ का जाप करता रहूंगा नीचे नहीं आऊंगा. मैं नहीं चाहता मेरी वजह से कोई भी पुलिस अधिकारी परेशान हों. मैं कोई गलत काम नहीं करूंगा. जिससे आपको दिक्कत हो. आप अपनी ड्यूटी करें अगर आप अपने ऊपर आने की कोशिश की तो मैं फंदे से लटक जाऊंगा इसकी जिम्मेदारी आप लोगों की होगी.

क्रेन की मदद से युवक को नीचे उतरने का प्रयास

युवक को उतारने के लिए पुलिस ने बुलायी हाइड्रोलिक क्रेन। युवक को क्रेन की मदद से नीचे उतारा गया।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Rahul Singh Rajpoot
ABOUT THE AUTHOR

Rahul Singh Rajpoot

Next Story