×

Lucknow News: 1090 चौराहे पर होंडा सिटी कार बनी आग का गोला, पुलिस की सूझबूझ ने बचाई दो की जान

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में 1090 चौराहे पर होंडा सिटी कार देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गयी।

Ashutosh Tripathi
Published on: 4 Nov 2022 2:55 PM GMT (Updated on: 4 Nov 2022 2:55 PM GMT)
X

राजधानी में 1090 चौराहे पर होंडा सिटी कार में लगी भीषण आग, कार बनी आग को गोला

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अतिव्यस्त 1090 चौराहे पर शुक्रवार (04 नवंबर 2022) देर शाम बड़ा हादसा हो गया। 1090 चौराहे से गुजरती एक होंडा सिटी कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कार आग के गोले में तब्दील हो गई। शाम के वक्त जब सड़क पर दफ्तर से लौटने वाले लोगों की वजह से विशेष दबाव रहता है, वैसी स्थिति में कार में बीच सड़क पर आग लगना लोगों में भय पैदा कर गया।

इस दौरान गौतम पल्ली इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी की अगुवाई में आग पर काबू पाने की कोशिश की हर संभव कोशिश की गई। पुलिस वालों की सूझबूझ से दो लोगों को आग लगी कार से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, कार में आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। दमकल की दो गाड़ियों ने मशक्क्त के बाद आग पर नियंत्रण पाया। बता दें, ये हादसा थाना हजरतगंज क्षेत्र के 1090 चौराहे का है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story