Lucknow: अब हाउस टैक्स के मकड़जाल से मिलेगी मुक्ति, 'एक घर एक बिल' व्यवस्था होगी लागू

महापौर ने अशोक सिंह से व्यवस्था परिवर्तन के लिए कहा। उन्होंने कहा, कि 'कर निर्धारण, टैक्स रिवीजन, म्युटेशन सहित सभी सेवाओं को ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से कराया जाएं।

Rahul Singh Rajpoot
Written By Rahul Singh RajpootPublished By aman
Published on: 11 May 2022 2:31 PM GMT
lucknow mayor sanyukta bhatia meeting on house tax one house one bill system will be implemented
X

Mayor Sanyukta Bhatia

Lucknow News : नगर निगम (Municipal Corporation) ने गृहकर (House Tax) में सुधार के लिए कमर कस की है। जल्द ही राजधानी के हजारों लोगों को इस 'मकड़जाल' और बाबुओं के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलने वाली है। महापौर संयुक्ता भाटिया (Lucknow Mayor Sanyukta Bhatia) ने इस संबंध में बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में एक बैठक कर इसकी समीक्षा की। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह को प्रणाली में सुधार के निर्देश दिए। जिसके बाद, उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द की गृहकर के झाम से लोगों को आराम मिलेगा।

महापौर संयुक्ता भाटिया ने अशोक सिंह से व्यवस्था परिवर्तन के लिए कहा। उन्होंने कहा, कि 'कर निर्धारण, टैक्स रिवीजन (Tax Revision), म्युटेशन (Mutation) सहित सभी सेवाओं को ऑनलाइन सॉफ्टवेयर (Online Software) के माध्यम से कराया जाएं। साथ ही, टैक्स में बदलाव और रिवीजन करना, बार बार बिल देना, अलग-अलग बार से रिवाइज कर बिल देने संबंधित प्रक्रियाओं को बंद कर दिया जाए।

इसके अलावा, सिंगल विंडो सिस्टम (Single Window System) लागू करते हुए 'एक घर एक बिल' (One House One Bill) व्यवस्था को ऑनलाइन प्रणाली (Online System) से लागू किया। टैक्स का सरलीकरण करते हुए उसे इस तरह गुणा किया जाए कि आम आदमी की समझ में आ सके। जिससे भ्रष्टाचार और सेटलमेंट की गुंजाइश समाप्त हो जाए और आम आदमी को बाबुओं के चक्कर न काटने पड़ें।

मेयर ने ये भी कहा, कि 'स्व गृहकर के सॉफ्टवेयर में समय सीमा निर्धारित की जाएगी। जिससे महीनों तक टैक्स सम्बंधित आपत्तियों को नहीं लटकाया जा सकेगा और सम्बंधित अधिकारियों को 3 दिन में अधिकतम एक सप्ताह के मध्य स्व ग्रह कर के एप्लीकेशन में रिपोर्ट लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही, बिल को बिना ठोस आधार दिये बदला नहीं जा सकेगा जैसा कि मंगलवार को एक प्रकरण में शिकायतकर्ता में महापौर को बताया था कि एक ही प्रॉपर्टी के 3 बार बढ़ा कर बिल दिए गए।

इस व्यवस्था से बिचौलियों से जनता को मुक्ति मिलेगी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। महापौर ने अशोक सिंह से सॉफ्टवेयर बनवाने के निर्देश दिए और टैक्स सरलीकरण के लिए व्यवस्था बनाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी निर्देशित किया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story