Lucknow Mein Ravan Dahan: 5 अक्टूबर को लखनऊ में इन जगहों पर होगा रावण दहन

Lucknow Mein Ravan Dahan: लखनऊ में दशहरे का पर्व देखने वाला होता है। यहां रामलीला ग्राउंड, पार्कों में दशहरे के दिन भव्य मेले का आयोजन होता है।

Vidushi Mishra
Published on: 15 Sep 2022 9:34 AM GMT
lucknow ravan dahan
X

लखनऊ में रावण दहन (फोटो- सोशल मीडिया)

Lucknow Mein Ravan Dahan: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगभग सारे तीज-त्योहार, उत्सव-समारोहों को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में अब नवरात्रि के बाद दशहरे का त्योहार है। इस साल 2022 में दशहरा यानी विजयदशमी 5 अक्टूबर को है। लखनऊ में बीते दो सालों से कोरोना महामारी की वजह से दशहरे के त्योहार में वो पहले जैसी चमक नहीं दिखाई दी। लेकिन इस बार दशहरे की तैयारियां अभी से ही शुरू हो गई हैं। लखनऊ में जगह-जगह रावण दहन होता है। इस त्योहार का सबसे ज्यादा क्रेज बच्चों को होता है। दशहरे वाले दिन छोटे-छोटे बच्चे गली-मोहल्लों में रावण के पुतले बताते हैं। कहीं-कहीं रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाद का भी पुतला जलाया जाता है।

लखनऊ में दशहरे का पर्व देखने वाला होता है। यहां रामलीला ग्राउंड, पार्कों में दशहरे के दिन भव्य मेले का आयोजन होता है। मेले में बच्चों के खिलौने, झूले से लेकर खाने-पीने की सारी व्यवस्था रहती है। लोग अपने परिवार के साथ दशहरे के दिन रावण दहन देखने जाते हैं। ऐसे में आइए आज आपको बताते हैं कि लखनऊ में कहां-कहां रावण दहन होता है और लखनऊ में दशहरे पर कहां मेला लगता है।

फोटो-सोशल मीडिया

लखनऊ में रावण दहन

(Lucknow Mein Kaha Kaha Hota Hai Ravan Dahan)

ऐशबाग रामलीला ग्राउंड
(Aishbagh Ram Leela Ground)

लखनऊ के ऐशबाग रामलीला ग्राउंड में राजधानी का सबसे भव्य मेले का आयोजन होता है। यहां पर लखनऊ के सबसे बड़े रावण का दहन होता है। दशहरे पर हर साल यहां विशेष अतिथि आते हैं।

पता: तिलक नगर, ऐशबाग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226004

Address: Tilak Nagar, Aishbagh, Lucknow, Uttar Pradesh 226004

सहारा स्टेट रावण दहन पार्क
(Sahara State Ravan Dahan Park)

लखनऊ के सहारा स्टेट्स जानकी विहार कॉलोनी में रावण दहन पार्क है। जोकि जानकीपुरम में है। यहां पर दशहरे के दिन बहुत सुंदर मेले का आयोजन होता है। इस पार्क में दुर्गा पूजा पंडाल का भी आयोजन होता है।

पता: 8/73, सहारा स्टेट्स, जानकी विहार कॉलोनी, जानकीपुरम, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226021

Address: 8/73, Sahara States, Janki Vihar Colony, Jankipuram, Lucknow, Uttar Pradesh 226021

रावण दहन पार्क
(Ravan Dahan Park)

राजधानी के निराला नगर में ऑफिसर्स कॉलोनी में दशहरे के दिन रावण दहन किया जाता है। यहां पर मेले में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा होती है।

पता: VWHQ+6R2, ऑफिसर्स कॉलोनी, निराला नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226020

Address: Officers Colony, Nirala Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226020

रहीम नगर राम लीला ग्राउंड
(Ram Leela Ground)

लखनऊ के रहीम नगर में राम लीला ग्राउंड में बड़े से रावण के पुतले का दहन किया जाता है। साथ में मेले का भी आयोजन होता है।

पता: न्यू रहीम नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226022

Address: VXM7+3QJ, New Rahim Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226022

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story