TRENDING TAGS :
Lucknow Metro: साल 2022 में लखनऊ मेट्रो नें लौटाए यात्रियों के 8,67,731 कैश, 34 लैपटॉप एवं 99 मोबाइल
Lucknow Metro: लखनऊ मेट्रो ने सेवाओं के आरंभ के बाद से अब तक कुल 18,15,090 कैश, 109 लैपटॉप, 537 मोबाइल लखनऊ मेट्रो ने यात्रियों को सुरक्षित लौटाए।
Lucknow Metro returned 8 Lakh cash laptops and mobiles of passengers in the year 2022 (Social Media)
Lucknow Metro: लखनऊ मेट्रो के बेहद चर्चित लॉस्ट एंड फॉउंड सेल ने साल 2022 में भी यात्रियों के खोए कैश, लैपटॉप, मोबाइल, पर्स एवं अन्य जरूरी सामान को यात्रियों को सुरक्षित वापस कर भरोसा और मजबूत किया। लखनऊ मेट्रो ने साल 2022 में कुल 8,67,731 कैश, 34 लैपटॉप एवं 99 मोबाइल यात्रियों को सुरक्षित लौटाए।
अबतक कुल 18,15,090 कैश, 109 लैपटॉप, 537 मोबाइल लौटाए
लखनऊ मेट्रो ने 5 सितंबर, 2017 को कमर्शियल सेवाएं शुरु की थी। यात्रियों को सुरक्षा का एहसास कराने के लिए लॉस्ट एंड फॉउंड सेल को भी मजबूत स्तंभ के तौर पर विकसित किया गया। लखनऊ मेट्रो ने सेवाओं के आरंभ के बाद से अब तक कुल 18,15,090 कैश, 109 लैपटॉप, 537 मोबाइल लखनऊ मेट्रो ने यात्रियों को सुरक्षित लौटाए।
मेट्रो ट्रांसपोर्ट सुरक्षित एवं आरामदायक
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक, सुशील कुमार ने मेट्रो की लॉस्ट एंड फॉउंड पॉलिसी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वर्ष 2022 के आंकड़े मेट्रो कर्मियों की ईमानदारी का सबूत है। लखनऊ मेट्रो अन्य किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित, आरामदायक एवं सुविधाजनक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मेट्रो यात्रा का सबसे सुरक्षित और सुविधाजनक साधन होने के साथ-साथ उच्च स्तर की कार्य संस्कृति के लिए भी संकल्पबद्ध है।
मेट्रो स्टेशन पर हुआ म्यूजिक बैंड परफॉर्मेंस का आयोजन
नए साल का जश्न मनाने के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन पर आज 31 दिसंबर, 2022 म्यूजिक बैंड परफॉर्मेंस का आयोजन हुआ। 1 जनवरी, 2023 को शाम 5 बजे भी हज़रत गंज मेट्रो स्टेशन पर म्यूजिक बैंड परफॉर्मेंस का आयोजन किया जाएगा। नए साल के पूर्व संध्या पर म्यूजिक बैंड सुनने के लिए भारी मात्रा में लोग जुटे।