×

Lucknow News: एक ही घर से दो विदाई, एक बेटी की डोली तो दूसरी और उठी मां की अर्थी

Lucknow News: बेटी ने मां के मौत के बाद अपनी शादी रोकने का फैसला किया। लेकिन परिवार वालों ने कहा कि उसकी मां का सपना था कि उसकी शादी उनके सामने हो। जिसके कारण परिवार वालों ने तय समय के अनुसार ही बेटी की विधि विधान से शादी रचाई गयी।

Jugul Kishor
Written By Jugul Kishor
Published on: 4 March 2023 5:58 AM GMT
Lucknow News
X

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: सोशल मीडिया)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आयी है। जिसे सुनकर हर किसी की आंखे नम हैं। दरअसल, लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में सड़क हादसे में एक महिला का मौत हो गयी थी। महिला अपनी बेटी की शादी से पहले खरीददारी करने के लिए गयी हुई थी। मोहनलाल गंज से वापस से आते समय ई रिक्शा पलट गया, जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी ईलाज के दौरान मौत हो गयी। ऐसी दुखद खबर मिलने से घर चल रही शादी की तैयारियां पल भर में गम और मातल में बदल गयीं।

बेटी ने मां के मौत के बाद अपनी शादी रोकने का फैसला किया। लेकिन परिवार वालों ने कहा कि उसकी मां का सपना था कि उसकी शादी उनके सामने हो। जिसके कारण परिवार वालों ने तय समय के अनुसार ही बेटी की विधि विधान से शादी रचाई गयी। बेटी चाहती थी कि विदाई होने से पहले मां को एक बार देख ले, लेकिन उसकी मां के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। इसलिए वह मां को देखे बगैर विदा हुई। बाद में जब पोस्टमार्टम के बाद में मां का शव वापस आया तो बेटी ने मायके से वापस आकर मां को नम आंखो से विदाई दी। जिसके बाद मां का अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र की है। डांडा सिकंदरपुर गांव की रहने वाली मुन्नी देवी अपनी बेटी कल्पनी की शादी की खरीददारी करने के लिए बीते मंगलवार को मोहनलालगंज बाजार गईं थी। खरीदारी करने के बाद वही ई-रिक्शा से वापस घर जा रही थीं। बख्खाखेड़ा के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे मुन्नी देवी गंभीर रुप से घायल हो गयीं। मुन्नी देवी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story