×

Lucknow News: नगर निगम ने की 218 जगह अलाव की व्यवस्था, अभियान चला कर अतिक्रमण भी हटाया

Lucknow News: शीत ऋतु के प्रभाव से तापमान में पिछ्ले कुछ दिन में भारी गिरावट दर्ज हुई है। जिस के कारण ठण्ड में बहुत वृद्धि हो गयी है।

Prashant Dixit
Published on: 27 Dec 2022 2:05 AM GMT
Lucknow Municipal Corporation
X

Lucknow Municipal Corporation (Social Media)

Lucknow News: शीत ऋतु के प्रभाव से तापमान में पिछ्ले कुछ दिन में भारी गिरावट हुई है। जिस के कारण ठण्ड में काफी वृद्धि हुई हो गयी है। लखनऊ प्रदेश का प्रमुख केन्द्र होने कारण बहुत नागरिको का आवागमन होने के साथ ही भारी संख्या में प्रवासी मजदूर काम की तलाश में शहर आते है। ऐसी ठण्ड की स्थिति में नगर निगम लखनऊ ने बाहरी नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर ठण्ड से बचने के लिए लखनऊ शहर के प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की है।

नगर निगम अलावा की व्यवस्था

सोमवार 26 दिसम्बर 2022 को शहर के 218 प्रमुख चौरहो, रैन बसेरों, अस्पतालो, लेबर अड्डो आदि जगह पर अलाव जलवाएं है।

जोन - संख्या

1 - 63

2 - 17

3 - 25

4 - 32

5 - 21

6 - 11

7 - 30

8 - 19

नगर निगम लखनऊ अलावा और रैन बसेरों के माध्यम से पूरी कोशिश कर रहा है। कि सार्वजनिक जगह पर किसी भी नागरिक को ठण्ड के कारण समस्या का सामना न करना पड़े।

अभियान चला अतिक्रमण हटाया

लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर सभी मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों पर व्याप्त अतिक्रमण को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर हटाने का कार्य किया जा रहा है। आज जोन 2 के मोती लाल नेहरू चन्द्रभानु गुप्त नगर में मेट्रो स्टेशन से अम्बेडकर मूर्ति होते हुए मुसलिम मुसाफिर खाने तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 20 अस्थायी अतिक्रमण हटानें के साथ 1 ठेला और 1 गन्ना मशीन जब्त की है। यह अभियान जोनल अधिकारी के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक द्वारा प्रवर्तन 296 की टीम की उपस्थिति में चलाया गया।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story