×

Lucknow News: नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध चलाया अभियान, रोज रैन बसेरों में आश्रय ले रहे 1272 लोग

Lucknow News: लखनऊ नगर निगम उत्तर प्रदेश में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के कम इस्तेमाल के लिए अभियान चला के कर्रवाई कर रहा है।

Prashant Dixit
Published on: 29 Dec 2022 2:45 AM GMT
Lucknow News
X

आभियान के दौरान नगर निगम के कर्मचारी (सोशल मीडिया)

Lucknow News: लखनऊ नगर निगम यूपी में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के कम इस्तेमाल के लिए अभियान चला के कर्रवाई कर रहा है। इस अभियान के तहत जोन 1 के मोहन होटल के पीछे पालीथिन अभियान चलाया गया जिसमें 25000 रूपये का जुर्माना वसूल किया और 5 किलोग्राम पॉलिथिन जब्त की गयी। इस अभियान का नेतृत्व जोन अधिकारी ने किया। जिसमें राजस्व निरीक्षक, प्रर्वतन दल, कर विभाग और 296 विभाग की टीम व प्रभारी ईटीएस मौजूद रहे।

नगर निगम ने आभियान चला वसूला जुर्माना

जबकि जोन-2 के यहियागंज सुभाष मार्ग के भूसा मंडी एरिया में पॉलीथीन जब्ती की कार्यवाही करते हुए 4 बोरी पॉलीथीन जब्त की गई। इस अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, जेडएसओं, कर अधीक्षक, समस्त सफाई और खाद्य निरीक्षक 296 की टीम की उपस्थिति में चलाया गया। ज़ोन 3 के सिंगल यूज प्लॉस्टिक की रोकथाम, जन जागरूकता और व्यापक प्रचार प्रसार रोकथाम हेतु गोल मार्केट, रहीमनगर फल मण्डी एवं टेढ़ी पुलिया 4 नम्बर चौरा पर विशेष अभियान चलाया गया।

एलएमसी पॉलिथीन जब्त कर वसूला जुर्माना

इस अभियान में कुल 17.600 ग्राम पॉलिथीन जब्त कर लगभग 54,500 रुपये का जुर्माना वसूला किया गया। इस अभियान जोनल अधिकारी के नेतृत्व में नगर अभियंता, कर अधीक्षक, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एवं राजस्व निरीक्षकों की उपस्थिति में चलाया गया। जोन 6 के ठाकुरगंज दूधमण्डी से बालागंज चौराहा बायी पटरी पर प्रतिबन्धित पालीथिन अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 35 दुकानो पर छापा मारा गया। जिसमें दुकानों पर से प्रतिबन्धित पालीथिन पायी गयी तथा जुर्माना शुल्क के रूप में 9,800 रूपये वसूल किया गया।

नगर निगम लखनऊ रैन बसेरों की व्यवस्था

नगर निगम लखनऊ ने नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर ठण्ड से बचाये जाने के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था की है। अभी वर्तमान में नगर निगम ने शहर के सभी स्थाई और अस्थाई रैन बसेरा मिला करके के कुल 52 संचालित है। जिसमें निराश्रितों को आश्रय की व्यवस्था हेतु सभी आवश्यक सुविधायें और बेड, बिस्तर, नहाने के गर्म पानी हेतु गीजर, शौचालय की व्यवस्था एवं साफ-सफाई की अनिवार्य रूप से समुचित व्यवस्था करायी गयी है। नगर निगम की जोनवार टीम द्वारा क्षेत्रो में भ्रमण कर सड़क फुटपाथ पर सोएं हुए व्यक्तियों को रैन शेल्टर होम में लेकर जाने का कार्य किया जाता है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story