सब काम छोड़कर दूल्हा-दुल्हन तलाशने में जुटा नगर निगम, नहीं मिल रही 10 जोड़ियां

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नगर निगम लखनऊ को दूल्हा-दुल्हन की 10 जोड़ियां तलाश करनी हैं। सामूहिक शादी की डेट तय करने के लिए बस 3 दिन का समय शेष है, लेकिन अभी तक नगर निगम को मात्र 2 जोड़ियां ही मिल पायी हैं। मंगलवार से निगम के कर्मचारी इस काम में जोर शोर से लग गए हैं और किसी तरह 3 दिन में 7 और जोड़ियां तलाश करनी हैं। अब वे इसमें कितने सफल होते हैं यह तो 3 दिन बाद ही पता चलेगा।

priyankajoshi
Published on: 2 Feb 2018 6:32 AM GMT
सब काम छोड़कर दूल्हा-दुल्हन तलाशने में जुटा नगर निगम, नहीं मिल रही 10 जोड़ियां
X

लखनऊ: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नगर निगम लखनऊ को दूल्हा-दुल्हन की 10 जोड़ियां तलाश करनी हैं। सामूहिक शादी की डेट तय करने के लिए बस 3 दिन का समय शेष है, लेकिन अभी तक नगर निगम को मात्र 2 जोड़ियां ही मिल पायी हैं।

मंगलवार से निगम के कर्मचारी इस काम में जोर शोर से लग गए हैं और किसी तरह 3 दिन में 7 और जोड़ियां तलाश करनी हैं। अब वे इसमें कितने सफल होते हैं यह तो 3 दिन बाद ही पता चलेगा।

पार्षदों से भी मांगी गयी मदद

सूत्रों की मानें तो निगम के अधिकारियों ने सभी जोन के पार्षदों से जोड़ियां तलाश करने में मदद मांगी है। दो दिन पूर्व जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में 101 जोड़ों की शादी करवाने को लेकर समीक्षा हुई थी। इस दौरान नगर निगम को दस जोड़ों का जिम्मा सौंपा गया। नगर निगम के जोन एक में एक और जोन 5 में एक आवेदन ही आया है। ऐसे में नगर निगम के अधिकारी अब पार्षदों से मदद मांग रहे हैं। योजना का काम देख रहे अशोक कुमार सिंह के अनुसार जोनल अधिकारियों को पात्र वर-वधू की सूची उपलब्ध करवानी है लेकिन पत्र जोड़ियां नहीं मिल रही हैं। इसलिए अब पार्षदों से मदद मांगी गई है।

एक साथ 10 जोड़े लेंगे फेरे

अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिकाओं को 10 जोड़ों का नाम इसके लिए भेजना है। क्योंकि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक साथ 10 जोड़े फेरे लेंगे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पात्र कन्या को 1 स्मार्ट मोबाइल फोन और 35 हजार रुपए नगद दिए जाएंगे। इसके आलावा 20 हजार रुपये सीधे कन्या के खाते में जमा किया जाएगा। लड़की के कपड़े चांदी की पायल, बिछिया और सात बर्तन 10 हजार रुपए में खरीद कर दिए जाने हैं।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story