×

Lucknow Nagar Nigam Ward No.80: लखनऊ कदम रसूल वार्ड के पार्षद मोहम्मद सगीर, लोगों के बीच उपस्थित रहकर बन सकते हैं अच्छा जनप्रतिनिधि

Lucknow Nagar Nigam Ward No.80 Parshad: टीम लखनऊ नगर निगम के कदम रसूल वार्ड में पहुंची और वार्ड के पार्षद मोहम्मद सगीर से मिली। जहां पर उन्होंने टीम के साथ बातचीत की।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 14 Oct 2022 11:13 AM GMT
Lucknow Nagar Nigam Ward No 80 Kadam Rasool Ward SP Parshad Mohammad Sagir
X

Lucknow Nagar Nigam Ward No 80 Kadam Rasool Ward SP Parshad Mohammad Sagir 

Lucknow Nagar Nigam Ward No.80 Parshad: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की रणभेरी किसी भी वक्त बज सकती है। वर्तमान में जारी नगर निकायों के 5 साल का कार्यकाल इसी साल दिसम्बर के अंत में पूरा हो हो रहा है। उसके पहले चुनाव होने हैं। शासन की माने तो नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना अक्टूबर या नवंबर की माह में जारी हो सकती है। सभी दल के प्रत्याशी अपने स्तर से चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं।

गौरतलब है कि Newstrack की टीम उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के स्थितियों की जायजा ले रहीं हैं। अब तक आपके जनप्रतिनिधि आपके वार्ड में कौन-कौन से कार्य किए और अभी तक कितने अधूरे हैं इन सारी चीजों की जानकारी आपको Newstrack देगा, जिसके आधार पर आप उन्हें अपना वोट दे सकते हैं। इसी बीच टीम लखनऊ नगर निगम के कदम रसूल वार्ड में पहुंची और वार्ड के पार्षद मोहम्मद सगीर से मिली। जहां पर उन्होंने टीम के साथ बातचीत की, जिसकी कुछ जानकारी आपके साथ साझा की जा रही हैं।

प्रश्न. राजनीति में आने का पहला विचार आपके मन में कब आया ?

उत्तर. राजनीति में आने का विचार बहुत पहले से ही आ गया था। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों की मदद करना था।

प्रश्न. इस क्षेत्र में आने के बाद आपको किन किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा ?

उत्तर. जब मैं पहली बार निर्दलीय चुनाव लड़ा तो उस वक्त काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि उस समय वार्ड में मैं दूसरे नंबर पर था। इसके बाद मैंने फिर से मेहनत की और जनता के बीच में आया। अब मैं लोगों के बीच 24 घंटा उपलब्ध रहता हूं। जिसके बाद चुनौतियां स्वयं कम हो गई।

प्रश्न. आप अपना प्रेरणास्रोत किसे मानते हैं ?

उत्तर. मेरे प्रेरणास्रोत मेरे पिताजी मोहम्मद सिद्दीकी जी हैं। उन्हीं की प्रेरणास्रोत से मैंने राजनीति में कदम रखा और निरंतर आगे बढ़ रहा हूं।

प्रश्न. आप जिस कार्य के लिए राजनीति में आए थे क्या वह कार्य सुचारू रूप से कर पा रहे हैं ?

उत्तर. जी, मैं जिस मकसद से राजनीति में आया था वह कार्य बेहतर तरीके से कर रहा हूं।

प्रश्न. आप अभी तक अपने वार्ड में कौन-कौन से कार्य किए हैं ?

उत्तर. अभी तक वार्ड में लाइट, जल निकासी, पुलिया, सड़क बनाना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और प्राइमरी स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करना जैसे कार्य किए हैं। इसके साथ ही नगर निगम से स्थानीय निकाय को जो भी सुविधाएं मिलती हैं वह सभी फैसिलिटी प्रोवाइड कराई गई है।

प्रश्न. आप अपने वार्ड को स्वच्छ रखने के लिए कौन-कौन से कार्य किए हैं ?

उत्तर. वार्ड को स्वच्छ रखने के लिए मैं प्रति सप्ताह वार्ड और मोहल्लों में जाता हूं और लोगों की शिकायतें सुनकर निस्तारण करता हूं। इसके साथ ही मेरा कैंप कार्यालय भी है जहां पर लोग आकर समस्याएं बताते हैं और उसका निवारण किया जाता है।

प्रश्न. एक जनप्रतिनिधि के रूप में आप पब्लिक के साथ कितना इंटरेक्शन करते हैं ?

उत्तर. एक सभासद के रूप में मैं जनता के लिए 24 घंटा उपलब्ध रहता हूं। अगर किसी को कोई समस्या होती है तो मुझसे फोन पर भी बात कर सकता है। हालाकि मैं नियमित तौर से लोगों से मिलता जुलता रहता हूं।

प्रश्न. क्या आप वर्तमान राजनीति से संतुष्ट हैं ?

उत्तर. जी, मैं वर्तमान राजनीति से मैं बिल्कुल संतुष्ट हूं।

प्रश्न. आपके नजरिए से राजनीति में कैसा बदलाव होना चाहिए ?

उत्तर. मेरे हिसाब से इस क्षेत्र में परिवर्तन लाने के लिए लोगों को अपने क्षेत्र में हमेशा उपस्थित रहना चाहिए। जिससे लोगों का भरोसा कायम हो सके। वास्तव में राजनीति एक माध्यम है बदलाव लाने का, यदि आप इसका सही रूप से इस्तेमाल करते हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story