Lucknow Nagar Nigam Ward No.24: लखनऊ नगर निगम के वार्ड संख्या 24 लाल कुआँ पार्षद पम्मी, संविधान का 74 वाँ संशोधन लागू होना चाहिए

Lucknow Nagar Nigam Ward No.24 Parshad: इस पद पर रहते हुए अभी मैं अपनी समस्त आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर पा रहा हूं, आगे भी चुनाव लड़ने की योजना है

Anant kumar shukla
Published on: 12 Oct 2022 12:54 PM GMT
Lucknow Nagar Nigam Ward No.24 Lalkuan Parshad
X

Lucknow Nagar Nigam Ward No.24 Lalkuan Parshad Sushil Tiwari

Lucknow Nagar Nigam Ward No.24 Lalkuan Parshad: लाल कुआं वार्ड में पिछले 5 सालों में जनता द्वारा चुने गए पार्षद के सामने अनेक समस्याएं थी। इन 5 सालों में यहां के पार्षद सुशील तिवारी उर्फ पम्मी द्वारा विकास के लिए क्या कार्य किए गए। स्वच्छता के लिए क्या कार्य किया गया? उनका राजनीतिक अनुभव कैसा रहा? जैसे तमाम विषयों पर बात करने के क्रम में आज Newstrack की टीम लाल कुआं वार्ड में गई। यहां के पार्षद से हमारे रिपोर्टर के साथ हुई बातचीत के कुछ अंश-

प्रश्न- आपके मन में राजनीति में आने का सबसे पहला विचार कब आया?

उत्तर- 1988 से हमारे राजनीति कैरियर की शुरुआत होती है जब मैंने केकेसी में हुए महामंत्री के पद पर चुनाव लड़ा। और जीत हासिल की। इसके बाद 1989 से 1990 तक के किसी कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहा।

प्रश्न- राजनीति में आने के बाद किन किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा?

उत्तर- छात्र समस्याओं से लड़ते हुए कई बार जेल जाना पड़ा और पुलिस की लाठियां भी खाई। छात्र राजनीति के बाद संगठन में सम्मिलित होकर दिशा-निर्देशों पर काम करता रहा।

प्रश्न- आपका प्रेरणा स्रोत कौन है?

उत्तर- हमारी राजनीतिक प्रेरणा दीनदयाल उपाध्याय के हिंदुत्व विचारधारा से प्रेरित है।

प्रश्न- पार्षद पद पर रहते हुए अपने कार्य को उचित रूप से संपादित कर पा रहे हैं या किसी अन्य पद के लिए भी सोच रहे हैं?

उत्तर- इस पद पर रहते हुए अभी मैं अपनी समस्त आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर पा रहा हूं , आगे भी चुनाव लड़ने की योजना है। हमारा हिंदू समाज भटका हुआ है। उसको एक दिशा देने के लिए पार्षद पद काफी नहीं है। यदि महापौर के पद का मौका मिलता है तो हम अपनी आकांक्षाओं को को पूरा कर सकते हैं।

प्रश्न- अभी तक आपने अपने वार्ड में कौन-कौन से कार्य किए हैं?

उत्तर- पानी की समस्या थी इसके लिए एक बड़ा बोरवेल लगवाए हैं। नगर निगम के स्कूलों से कब्जा खाली कराकर उस कॉलेज को दोबारा चलाने की अभी अभिलाषा है। जिसके लिए 18 करोड़ रुपये सरकार से मांग की थी लेकिन लॉकडाउन आने की वजह से सभी योजनाएं टल गई।

प्रश्न- आप ने अपने वार्ड को स्वच्छ रखने के लिए क्या-क्या कार्य किए?

उत्तर- लोगों को अलग-अलग माध्यम से जागरूक कर रहे हैं। लोग जागरूक भी हुए हैं । लेकिन अभी उतनी जागरूकता नहीं आई है। सीवेज सिस्टम के सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

प्रश्न- क्षेत्रवासियों के साथ मेलजोल के लिए क्या करते हैं?

उत्तर- लोगों से मेलजोल के लिए मेरा मोबाइल हमेशा खुला रहता है। किसी को कोई समस्या होती है मोबाइल पर हमसे बात कर लेता है। और हमेशा अपने क्षेत्र में ही घूमते रहते हैं किसी को कोई समस्या होती है वह बेझिझक हमसे बात कर लेते हैं।

प्रश्न- पार्षद पद से संतुष्ट हैं या अन्य पदों पर भी चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं।

उत्तर- यदि आगे महापौर की सामान्य सीट होती है तो उस पद के लिए चुनाव लडूंगा।

प्रश्न- अभी आपके मन में किसी कार्य को करने की इच्छा है जिसे आप सोचे थे लेकिन अभी तक कर नहीं पाए लेकिन आगे मौका मिला तो सबसे पहले वही कार्य करेंगे?

उत्तर- गरीब बच्चों को शिक्षा देने के लिए नगर निगम की खाली पड़ी जमीनों को कब्जा मुक्त करा कर शिक्षण संस्थान, गरीब महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर खोलने की इच्छा अभी बाकी है। पैरेंट्स को प्रेरित करके लड़कियों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करना यह कार्य करना बाकी है, मौका मिलेगा तो मैं अवश्य करना चाहूंगा।

प्रश्न- आपका सबसे महत्वपूर्ण कार्य जो आपने आते ही सबसे पहले कराया?

उत्तर- सीवेज सिस्टम को दुरुस्त कराना मेरी प्राथमिकता थी और जिसे मैंने कराया।

प्रश्न- आपके हिसाब से राजनीति में कैसा बदलाव होना चाहिए?

उत्तर- अब 74वां संविधान संशोधन लागू कर देना चाहिए जिससे कि पार्षदों को भी अधिकार मिले। आज पार्षद के पास अधिक पावर नहीं है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story