×

Lucknow Nagar Nigam Ward No.46: लखनऊ मोतीलाल नेहरू नगर चंद्रभानु गुप्त वार्ड की पार्षद चरनजीत गांधी, झूठे वादे होने चाहिए बंद, आदर्श वार्ड है हमारा

Lucknow Nagar Nigam Ward No.46 Parshad: टीम लखनऊ नगर निगम के मोतीलाल नेहरू नगर चंद्रभानु गुप्त वार्ड में पहुंची और वार्ड की पार्षद से मिली। जहां उन्होंने Newstrack के साथ बातचीत की, जिसकी कुछ जानकारी आपके साथ साझा की जा रही हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 15 Oct 2022 2:00 PM GMT
Lucknow nagar nigam ward number 46 Motilal Nehru Nagar Chandrabhanu Gupta Ward sp Parshad  Charanjit Gandhi
X

Lucknow nagar nigam ward number 46 Motilal Nehru Nagar Chandrabhanu Gupta Ward sp Parshad Charanjit Gandhi 

Lucknow Nagar Nigam Ward No.46 Parshad: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की रणभेरी किसी भी वक्त बज सकती है। वर्तमान में जारी नगर निकायों के पांच साल का कार्यकाल इसी साल दिसम्बर के अंत में पूरा हो रहा है। उसके पहले चुनाव होने हैं। शासन की माने तो नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना अक्टूबर या नवंबर के माह में जारी हो सकती है। वहीं सभी दल के प्रत्याशी अपने स्तर से चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं।

Newstrack की टीम उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के स्थितियों की जायजा ले रही है।आपके जनप्रतिनिधि आपके वार्ड में अब तक कौन-कौन से कार्य किए और अभी तक कितने कार्य अधूरे हैं ? इन सारी चीजों की जानकारी आपको Newstrack देगा, जिसके आधार पर आप उन्हें अपना वोट दे सकते हैं। इसी बीच टीम लखनऊ नगर निगम के मोतीलाल नेहरू नगर चंद्रभानु गुप्त वार्ड में पहुंची और वार्ड की पार्षद से मिली। जहां उन्होंने Newstrack के साथ बातचीत की, जिसकी कुछ जानकारी आपके साथ साझा की जा रही हैं।

प्रश्न- राजनीति में आने का पहला विचार आपके मन में कब आया ?

उत्तर- राजनीति में आने का फैसला सन 1998 में ही कर लिया था। इसके बाद समाजवादी पार्टी से जुड़ी। फिलहाल वर्तमान समय में सपा की एक्टिव सदस्य हूं।

प्रश्न- इस क्षेत्र में आने के बाद आपको किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा ?

उत्तर- दरअसल, जब इस क्षेत्र में आईं तो मैंने इसे समस्या के बजाय अवसर के रूप में देखी, जिस कारण कुछ ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।

प्रश्न-आप अपना आदर्श किसे मानती हैं ?

उत्तर- मैं अपना प्रेरणास्रोत भारत के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी को मानती हूं।

प्रश्न- क्या आप जिस कार्य के लिए राजनीति में आई थी, वह कार्य सुचारू रूप से कर पा रही हैं ?

उत्तर- जी, मैं जिस उद्देश्य से राजनीति में आई थी, वह कार्य बेहतर ढंग से कर रही हूं।

प्रश्न-आप ने अभी तक अपने वार्ड में कौन-कौन से कार्य किये हैं ?

उत्तर- पिछले 5 वर्षों में अभी तक वार्ड में सड़क, चौराहा, संपर्क मार्ग बनवाए गए, फिर समरसेबल और नालो का चौड़ीकरण किया गया। इसके साथ ही हमारे वार्ड को आदर्श वार्ड का दर्जा मिला है।

प्रश्न- आप अपने वार्ड को स्वच्छ रखने के लिए कौन-कौन से कार्य की हैं ?

उत्तर- वार्ड को स्वच्छ रखने के लिए वार्ड में नियमित तौर से सफाई होती रहती है जो एक मुख्य काम है। इसके अलावा मैं वार्ड का प्रतिदिन निरीक्षण करती हूं। साथ ही क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के लिए निरंतर कर्मचारी कार्य करते रहते है।

प्रश्न- एक जनप्रतिनिधि के रूप में आप पब्लिक से कितना बातचीत करती हैं ?

उत्तर- एक सभासद के रूप में मैं जनता के लिए 24 घंटा उपलब्ध रहती हूं।

प्रश्न- क्या आप इस पद पर रहते हुए अपने कार्य को उचित रूप से कर रही हैं या किसी अन्य पद की जरूरत है ?

उत्तर- मैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन इस पद पर रहते हुए उचित तरीके से कर रही हूं फिलहाल अभी किसी अन्य पद की जरूरत नहीं है।

प्रश्न- क्या आप वर्तमान राजनीति से संतुष्ट हैं ?

उत्तर- जी, मैं वर्तमान राजनीति से बिल्कुल संतुष्ट हूं।

प्रश्न- आपके नजरिए से राजनीति में कैसा बदलाव होनी चाहिए ?

उत्तर- मेरे हिसाब से इस क्षेत्र में परिवर्तन यह होना चाहिए कि जो लोग झूठे वादे करते हैं वह बंद होना चाहिए।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story