×

Lucknow Nagar Nigam Ward No.51: लखनऊ अयोध्या दास द्वितीय वार्ड की पार्षद कुमकुम राजपूत, अब उचित व्यक्ति को मिलता है योजनाओं का लाभ

Lucknow Nagar Nigam Ward No.51 Ayodhya Das II Parshad: टीम लखनऊ नगर निगम के अयोध्यादास द्वितीय वार्ड में पहुंची। वार्ड की पार्षद कुमकुम राजपूत से मिली।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 15 Oct 2022 1:19 PM GMT
Lucknow Nagar Nigam Ward number 51 Ayodhya Das II BJP Parshad  Kumkum Rajput
X

Lucknow Nagar Nigam Ward number 51 Ayodhya Das II BJP Parshad Kumkum Rajput

Lucknow Nagar Nigam Ward No.51 Ayodhya Das II Parshad: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की रणभेरी किसी भी वक्त बज सकती है। वर्तमान में जारी नगर निकायों के 5 साल का कार्यकाल इसी साल दिसम्बर के अंत में पूरा हो रहा है। उसके पहले चुनाव होने हैं। शासन की माने तो नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना अक्टूबर या नवंबर माह में जारी हो सकती है। सभी दल के प्रत्याशी अपने स्तर से चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं।

Newstrack की टीम उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के स्थितियों का जायजा ले रही है।अब तक आपके जनप्रतिनिधि ने आपके वार्ड में कौन-कौन से कार्य किए और अभी तक कितने अधूरे हैं ? इन सारी चीजों की जानकारी आपको Newstrack देगा, जिसके आधार पर आप उन्हें अपना वोट दे सकते हैं। इसी बीच टीम लखनऊ नगर निगम के अयोध्यादास द्वितीय वार्ड में पहुंची। वार्ड की पार्षद कुमकुम राजपूत से मिली। जहां पर उन्होंने टीम के साथ बातचीत की, जिसकी कुछ जानकारी आपके साथ साझा की जा रही हैं।

प्रश्न- राजनीति में आने का पहला विचार आपके मन में कब आया ?

उत्तर- मुझे बचपन से ही समाज सेवा करने का बहुत शौक था और मैं आगे इसे करती रही। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गई। यानी आप कह सकते हैं कि राजनीति में आने का विचार बचपन से ही आ गया था।

प्रश्न- इस क्षेत्र में आने के बाद आपको किन किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा ?

उत्तर- राजनीति में आने के बाद फंड को लेकर बहुत दिक्कतें हुई। लेकिन अब सत्ता पक्ष की सरकार होने से उतनी दिक्कतें नहीं होती है जितना कि विपक्ष की सरकार आने से होती थी।

प्रश्न- आप अपना प्रेरणास्रोत किसे मानती हैं ?

उत्तर- मैं अपना आदर्श पूर्व लोकसभा सांसद लालजी टंडन को मानती हूं।

प्रश्न- क्या आप जिस कार्य के लिए राजनीति में आईं थीं, वह कार्य सुचारू रूप से कर पा रही हैं ?

उत्तर- जी, मैं जिस उद्देश्य से राजनीति में आई थी वह कार्य प्रभावी रूप से कर रहीं हूं।

प्रश्न- आप ने अभी तक अपने वार्ड में कौन-कौन से कार्य किये हैं ?

उत्तर- मैं पिछले 5 वर्षों में अभी तक वार्ड में सड़क, समरसेबल, खड़ंजा, नाली, विधवा पेंशन और राशन कार्ड बनवा चुकी हूं। इसके अतिरिक्त जो भी कार्य शेष हैं उन्हें पूरा कर रही हूं।

प्रश्न- आप ने अपने वार्ड को स्वच्छ रखने के लिए कौन-कौन से कार्य किये हैं ?

उत्तर- वार्ड को स्वच्छ रखने के लिए नियमित तौर से सफाई होती रहती है। वार्ड के मुख्य जगहों पर डस्टबिन कंटेनर रखे गए हैं। इसके साथ ही वार्ड में समय-समय पर फॉगिंग और दवा का छिड़काव होता है।

प्रश्न- एक जनप्रतिनिधि के रूप में आप पब्लिक से कितना बातचीत करती हैं ?

उत्तर- एक सभासद के रूप में मैं जनता के लिए 24 घंटा उपलब्ध रहती हूं। इसके अलावा सुबह 8बजे से सुबह के 10:00 बजे तक अपने कार्यालय पर बैठती हूं।

प्रश्न- क्या आप इस पद पर रहते हुए अपने कार्य को उचित रूप से कर रही हैं या किसी अन्य पद की जरूरत है ?

उत्तर- मैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन इस पद पर रहते हुए उचित तरीके से कर रही हूं फिलहाल अभी किसी अन्य पद की जरूरत नहीं है।

प्रश्न- क्या आप वर्तमान राजनीति से संतुष्ट हैं ?

उत्तर- जी, मैं वर्तमान राजनीति से बिल्कुल संतुष्ट हूं। क्योंकि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग पर ध्यान दे रही है।

प्रश्न- आपके नजरिए से राजनीति में कैसा बदलाव होनी चाहिए ?

उत्तर- मेरे हिसाब से इस क्षेत्र में परिवर्तन का दौर जारी है। आज के समय में इस योजना के लिए जो भी हकदार है वह उसका लाभ ले रहा है। लेकिन पिछली सरकारों में ऐसा नहीं था उनकी योजनाओं का लाभ कोई और ही उठाता था।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story