×

Lucknow Nagar Nigam Ward No.67: लखनऊ महानगर वार्ड के पार्षद हरिश्चन्द्र लोधी, क्षेत्र में मिनी स्टेडियम बनवाने की इच्छा है

Lucknow Nagar Nigam Ward No.67 Parshad: मैं सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक कार्यालय में बैठता हूं, जहां पर लोगों के समस्याओं का तत्काल निराकरण करने का प्रयास करता हूं

Anant kumar shukla
Published on: 18 Oct 2022 4:40 PM GMT
Lucknow nagar nigam ward number 67 Mahanagar BJP Parshad Harishchandra Lodhi
X

Lucknow nagar nigam ward number 67 Mahanagar BJP Parshad Harishchandra Lodhi

Lucknow Nagar Nigam Ward No.67 Parshad: नगर निकाय चुनाव के लगभग 5 साल पूरे हो चुके हैं। इन 5 सालों में पार्षदों द्वारा अपने क्षेत्र में क्या कार्य किए गए? उनमें से महत्वपूर्ण कार्य क्या थे? स्वच्छता के लिए क्या कार्य किया गए? उनका राजनीतिक अनुभव कैसा रहा? जैसे तमाम विषयों पर बात करने के लिए Newstrack की टीम जानकी महानगर वार्ड संख्या-67 में पहुंची जहां की पार्षद हरिश्चन्द्र लोधी से हमारे रिपोर्टर के बीच हुई खास बातचीत के कुछ अंश-

प्रश्न- राजनीति में आने का पहला विचार कब और किन परिस्थितियों में आया?

उत्तर- मैं शुरू से ही भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ा कर जनता की सेवा करता रहा। संघ ने हमे पार्षद पद के योग्य समझा और वर्तमान में मैं पार्षद हूं।

प्रश्न- राजनीति में आने के बाद प्रारंभिक कठिनाइयां क्या रहीं?

उत्तर- हम शुरू से ही भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं। भाजपा के दिशा निर्देशों पर कार्य करते हैं। अभी तक कोई परेशानी सामने नहीं आई है।

प्रश्न- आप के राजनीति प्रेरणा स्रोत कौन हैं?

उत्तर- हमारे राजनीति प्रेरणा स्रोत गोपाल जी टंडन और राजनाथ सिंह हैं।

प्रश्न- जिस कार्य के लिए आप राजनीति में आए थे क्या वह कार्य कर पा रहे हैं?

उत्तर- जी कर पा रहा हूं।

प्रश्न- नगर निकाय चुनाव के लगभग 5 साल पूरे हो चुके हैं, इन 5 सालों में आपने अपने वार्ड में कौन से प्रमुख कार्य किए हैं?

उत्तर- सड़कें और नालियां बनवाई। स्वच्छता अभियान चलाया। सुलभ शौचालय का निर्माण करवाया। पानी की समस्या के निदान के लिए ट्यूबवेल बनवाया। एक बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण करवाया। जहां अधिक संख्या में बच्चे खेलने के लिए आते हैं।

प्रश्न- आपके दृष्टिकोण से आपने इन 5 सालों में कौन से सबसे महत्वपूर्ण कार्य किए हैं?

उत्तर- मेरे द्वारा कराए गए सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक तो बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण दूसरा ट्यूबवेल का निर्माण शामिल है। मेरे क्षेत्र में तो काफी हद तक सड़कें ठीक हैं ,उनमें किसी प्रकार की सुधार की जरूरत नहीं है।

प्रश्न- अभी कोई कार्य रह गया है जिसे आपने सोचा था कराने के लिए लेकिन अभी तक करवा नहीं पाए हैं?

उत्तर- क्षेत्र में मिनी स्टेडियम बनवाने की तीव्र इच्छा है। जहां पर बच्चे सभी प्रकार के खेलों में प्रतिभाग लें और खेलों में अपनी प्रतिभा को निखारें।

प्रश्न- आपने अपने वार्ड को स्वच्छ रखने के लिए क्या काम किए हैं?

उत्तर- मैंने अपने वार्ड को स्वच्छ रखने के लिए कम्पेक्टर लगवा रखा है, क्योंकि हमारे यहां कूड़ा घर बनवाने के लिए जगहों की किल्लत है। लोगों को खुले में कूड़ा ना फेंकने के लिए जागरूकता अभियान चलता हूं।

प्रश्न- एक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के साथ तालमेल बेहद आवश्यक है, इसके लिए आप क्या करते हैं?

उत्तर- मैं सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक कार्यालय में बैठता हूं, जहां पर लोगों के समस्याओं का तत्काल निराकरण करने का प्रयास करता हूं। इसके बाद संचार के माध्यम से लोगों से जुड़ता हूं। क्षेत्रों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में मैं भी जाता हूं जहां लोगों से मिलता हूं ।उनकी समस्याएं सुनता हूं । उनके समाधान का प्रयास करता हूं।

प्रश्न- पार्षद पद से संतुष्ट हैं या किसी अन्य पद के लिए भी इच्छुक हैं?

उत्तर- हम लोग संगठन के विश्वासपात्र कार्यकर्ता हैं। संगठन द्वारा दिए गए उत्तरदायित्व के निर्वहन के लिए हम तैयार हैं।

प्रश्न- यदि आप को मौका मिले तो वर्तमान राजनीति में कैसा बदलाव करना चाहेंगे?

उत्तर- हम लोग जनता से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े होते हैं। कोई भी समस्या होती है तो जनता हमारे पास आती है। इस लिए जनता से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल निराकरण व साफ सफाई की व्यवस्था हो बस ऐसे ही राजनीति चाहते हैं।

प्रश्न- योजनाओं का लाभ सभी को बराबर मिले इसके लिए आप अपने क्षेत्र में क्या करते हैं?

उत्तर- योजनाओं का लाभ सभी लाभार्थियों तक समान रूप से पहुंचे इसके लिए कैंप का आयोजन किया जाता है। लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करते हैं व फॉर्म भरने में भी सहयोग करते हैं। इसके अलावा संचार के माध्यम से और व्यक्तिगत माध्यमों से भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story