×

Lucknow Nagar Nigam Ward No.83: लखनऊ राजेंद्र नगर वार्ड संख्या के पार्षद राजेश दीक्षित, जातीय राजनीति ख़त्म करना होगी पहली प्राथमिकता

Lucknow Nagar Nigam Ward No.83 Parshad: शुरुआत में जब मैं पार्षद बन के आया तो नगर निगम में कौन से अधिकारियों से कैसा कार्य करवाना है नहीं पता था। 4 महीने लगभग यही सीखने में लग गया

Anant kumar shukla
Published on: 6 Nov 2022 1:42 PM GMT
Lucknow nagar nigam ward number 83 Rajendra Nagar BJP Parshad Rajesh Dixit
X

Lucknow nagar nigam ward number 83 Rajendra Nagar BJP Parshad Rajesh Dixit 

Lucknow Nagar Nigam Ward No.83 Parshad: शहरों में क्षेत्रीय स्तर पर योजनाओं को लागू करने के लिए, स्वच्छता बनाए रखने के लिए और तमाम योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पार्षदों की अहम भूमिका होती है। इन 5 सालों में पार्षदों द्वारा अपने क्षेत्र में क्या कार्य किया गया? स्वच्छता के लिए क्या क्या कदम उठाए गए? उनका राजनीतिक अनुभव कैसा रहा? और आगे की क्या योजना है? जैसे तमाम विषयों पर बात करने के लिए Newstrack की टीम राजेन्द्र नगर वार्ड संख्या-83 में गई जहां के पार्षद राजेश दीक्षित से हमारे रिपोर्टर के बीच हुई बातचीत के कुछ अंश-

प्रश्न- आपके मन में राजनीति में आने का पहला विचार कब और किन परिस्थितियों में आया?

उत्तर- पहले मैं सेंट फ्रांसिस स्कूल में स्विमिंग कोच था। शुरू से ही लोगों की मदद करना और सामाजिक सेवा करना मेरी आदत थी। हमें लगा कि अगर हम राजनीति में आते हैं तो समाज सेवा अच्छे से कर सकते हैं। इस प्रकार राजनीति में कदम रखा और वर्तमान में मैं पार्षद हूं।

प्रश्न- राजनीति में आने के बाद प्रारंभिक कठिनाइयां क्या रहीं?

उत्तर- शुरुआत में जब मैं पार्षद बन के आया तो नगर निगम में कौन से अधिकारियों से कैसा कार्य करवाना है नहीं पता था। 4 महीने लगभग यही सीखने में लग गया कि कार्य कैसे, कहां पर और किन अधिकारियों से करवाया जाता है।

प्रश्न- आपके राजनीतिक प्रेरणा स्रोत कौन रहे हैं?

उत्तर- हमारे राजनीतिक प्रेरणा स्रोत अखिलेश दास हैं। राजनीति की शुरुआत उन्होंने ही करवाया।

प्रश्न- जिस कार्य के लिए आप राजनीति में आए थे क्या वह कर पा रहे हैं?

उत्तर- समाज सेवा करने के लिए आए थे, समाज सेवा कर रहे हैं। लेकिन अभी पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। क्योंकि नगर निगम की तरफ से पूरा सहयोग नहीं मिल पा रहा है। नगर निगम घाटे में चल रही है। कर्मचारियों की कमी है। गाड़ियों में तेल नहीं मिल पाता है। पहले स्ट्रीट लाइटें खराब होती तुरंत बन जाती थी। लेकिन अब सभी पोल खाली पड़े हैं और लाइटें बंद पड़ी हैं। कूड़ा के लिए डोर टू डोर कलेक्शन के लिए आने वाले गाड़ी हफ्ते में तीन से चार दिन ही आती है।

प्रश्न- नगर निकाय चुनाव के लगभग 5 साल पूरे हो चुके हैं, इन 5 सालों में आपने अपने वार्ड में कौन से प्रमुख कार्य करवाए हैं किए हैं?

उत्तर- सीएमएस स्कूल के पीछे नाला कवरिंग का काम करवाया। समरसेबल की टंकियां लगवाई। पांच पार्कों का सौंदर्यीकरण करवाया। इसके अलावा सड़के, गलियां और सीवर लाइन की मरम्मत करवाई और जहां पर नहीं थी वहां पर निर्माण करवाया। पानी की पाइप लाइन बिछाया। 2 मिनी ट्यूबवेल लगवाया।

प्रश्न- अभी ऐसा कोई कार्य रह गया है, जो आप करवाना चाह रहे थे, लेकिन अभी तक नहीं करवा पाए?

उत्तर- कुछ जगहों पर अभी नाले चोक रहते हैं उनके मेंटेनेंस का कार्य करवाना है। बजट न होने के कारण नहीं करवा पाया। यदि मौका मिलता है तो अवश्य करवाना चाहूंगा।

प्रश्न- आप अपने वार्ड को स्वच्छ रखने के लिए क्या करते हैं?

उत्तर- प्रधानमंत्री स्मार्ट सिटी योजना के तहत जल निगम द्वारा वार्ड में कुछ जगहों पर लगने वाले पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा लोगों को बाहर कूड़ा न फेंकने और गंदगी न फैलाने के लिए भी जागरूक किया जाता है।

प्रश्न- एक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के साथ तालमेल बेहद आवश्यक है, इसके लिए आप क्या करते हैं?

उत्तर- जनता के साथ तालमेल के लिए मैं पानी की टंकी के पास सार्वजनिक स्थल पर रोज कम से कम 1 से 2 घंटे बैठता हूं । लोगों की समस्याएं सुनता हूं । उसके निराकरण का प्रयास करता हूं। इसके अलावा ऑफिस खुला रहता है, मैं रहूं या ना रहूं लोगों के समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो जाता है। मेरा फोन भी 24 घंटे खुला रहता है । लोग इसके माध्यम से भी अपनी समस्याओं को बताते हैं और मैं उनका निराकरण करने का प्रयास करता हूं।

प्रश्न- पार्षद पद पर संतुष्ट है या अन्य किसी पद के लिए भी इच्छुक हैं?

उत्तर- मानव स्वभाव ही आगे बढ़ना है। वही सोच हमारी भी है। यदि मौका मिलता है, तो अन्य पदों के लिए भी चुनाव लड़ने की इच्छा है। पार्टी द्वारा दिए गए किसी भी जिम्मेदरियों के निर्वहन के लिए मैं तैयार हूं।

प्रश्न- वर्तमान वार्ड राजनीत से आप कितने संतुष्ट है?

उत्तर- वर्तमान में नगर निगम की स्थिति ठीक नहीं है। नगर निगम घाटे में चल रहा है। इसलिए इस समय थोड़ा बहुत दिक्कत है। जब हमारी जनता संतुष्ट होगी तब हम भी संतुष्ट होंगे।

प्रश्न- यदि आपको मौका मिले तो राजनीति में कैसा बदलाव करना चाहेंगे?

उत्तर- यदि हमें राजनीति में बदलाव का मौका मिलेगा तो मैं जातिगत राजनीति को जड़ से खत्म कर देना चाहता हूं।

प्रश्न- सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं को सभी लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए आप क्या करते हैं?

उत्तर- सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम लोगों को नहीं दी जाती है। यह मंडल अध्यक्ष स्तर से चलाई जाती है। इस व्यवस्था से थोड़ी तकलीफ है। पार्षदों को योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाती है। जिन योजनाओं की हमें जानकारी होती है, तो इसके लिए मैं अपने वार्ड में कैंप लगाकर लोगों को जानकारी जागरूक करता हूं। इसके साथ ही फार्म भरने या योजनाओ का लाभ लेने के लिए जो भी मदद हो सकता है करने का प्रयास करता हूं।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story