Lucknow: बेसिक शिक्षा मंत्री ने किया 'इकाई' प्रदर्शनी का उद्घाटन, एक छत के नीचे मिल रहे त्योहार के उत्पाद

Lucknow: मंगलवार को राजधानी के गोमती नगर स्थित ताज होटल में 'इकाई: फैशन एवं लाइफस्टाइल' प्रदर्शनी का उद्घाटन बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने किया।

Shashwat Mishra
Published on: 27 Sep 2022 12:16 PM GMT
Lucknow News In Hindi
X

बेसिक शिक्षा मंत्री ने किया 'इकाई' प्रदर्शनी का उद्घाटन

Lucknow: मंगलवार को राजधानी के गोमती नगर स्थित ताज होटल में 'इकाई: फैशन एवं लाइफस्टाइल' प्रदर्शनी का उद्घाटन बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह (Basic Education Minister Independent Charge Sandeep Singh) ने किया। उन्होंने इस प्रदर्शनी के बारे में बात करते हुए बताया कि यहां एक छत के नीचे सारे तरह के सामान उपलब्ध हैं।

त्योहारों के मद्देनजर ये प्रदर्शनी अद्भुत है। क्योंकि, इकाई में पूजा की थाल से लेकर मूर्तियां, होम डेकोर और डिजाइनर कपड़ों के साथ सभी तरह के सामान हैं। संदीप सिंह ने कहा, "इकाई में अलग-अलग युवा एंटरप्रेन्योर की रचनात्मकता भी झलकती है। जिन्होंने इसे सफल बनाने में अपना योगदान दिया।" उन्होंने लोगों को त्योहारों के लिए यहीं से शॉपिंग करने की सलाह भी दी।


30 से ज़्यादा लगे स्टॉल

इकाई में मासू लिविंग, रेनबो व्हाट्एवर, भाग्यश्री सैलून, आईना, बेगम, निधि शर्मा, मैजिकल निव्स, ऑर्गेनिक फार्म्स, बॉक्स एंड ब्लिंग, क्राफ्टी विंग्स, कैरेमल कैट, सिड एंड वाणी आई वाणी, नेफरी, देवाशय, रोमा, इंवाइट्स, के एस क्रिएशंस और रनवे हिट सहित 30 से अधिज स्टॉल लगे।



त्योहारों के लिए बेहद अहम है प्रदर्शनी

एक दिवसीय प्रदर्शनी के आयोजन करने वाली डिजाइनर व उद्यमी रोमा अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल और राधिका अग्रवाल ने बताया कि हम लखनऊ की जनता के बेहद शुक्रगुजार हैं। जिन्होंने हमारी प्रदर्शनी में आकर इसमें चार चांद लगा दिए। उन्होंने कहा कि नवरात्रि, दुर्गा पूजा व दिवाली के मद्देनजर ये प्रदर्शनी अहम है। यहां वो सारे उत्पाद उपलब्ध हैं, जो त्योहारों में आम आदमी खरीदता है।


ये रहा मुख्य आकर्षण

  • घास से बनी बास्केट।
  • होम डेकोर का सामान।
  • प्लांट बेस्ड योगा मैट।
  • प्राकृतिक रबर व कॉटन वेलवेट से बने बच्चों के ब्लैंकेट।
  • लिफाफे।
  • डिजायनर कपड़े।
  • हाथों से बनी कालीन।
Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story