×

Lucknow: मनकामेश्वर मंदिर में हिन्दू नूतन वर्ष के स्वागत का उत्सव शुरू, श्री महंत दिव्या गिरी ने बांटे धर्मध्वज

Lucknow: मनकामेश्वर महादेव मठ मंदिर में 'हिन्दू नववर्ष' के स्वागत का उत्सव शुरू हो गया। मठ मंदिर की श्रीमहंत देव्यागिरि ने इस अवसर पर धर्मध्वज वितरित कर लोगों को हिन्दू नव वर्ष मनाने का आवाहन किया।

Shashwat Mishra
Report Shashwat MishraPublished By Deepak Kumar
Published on: 1 April 2022 3:40 PM GMT
Lucknow News Celebration to welcome Hindu new year begin in Mankameshwar temple
X

मनकामेश्वर मंदिर में हिन्दू नूतन वर्ष का स्वागत का उत्सव शुरू।

Lucknow: शनिवार से हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत होगी। विक्रम संवत 2079 का प्रारंभ चैत्र मास के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से होती है। जिसके मद्देनजर, उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत के अलग-अलग राज्यों में तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं, राजधानी लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर (Mankameshwar Temple of Lucknow) में भी उत्सव एक दिन पहले से ही शुरू हो गया है। शुक्रवार को मंदिर परिसर में श्री महंत दिव्या गिरी (Shri Mahant Divya Giri) ने सभी भक्तजनों को धर्मध्वज भी बांटे। साथ ही, उन्होंने सभी लोगों से दिवाली की भांति दीप जलाने को कहा।

उगते सूर्य को दें अर्घ्य

डालीगंज में आस्था के मुख्य केन्द्र मनकामेश्वर महादेव मठ मंदिर (Mankameshwar Temple of Lucknow) में 'हिन्दू नववर्ष' के स्वागत का उत्सव शुरू हो गया। मठ मंदिर की श्रीमहंत देव्यागिरि (Shri Mahant Divya Giri) ने इस अवसर पर धर्मध्वज वितरित कर लोगों को हिन्दू नव वर्ष मनाने का आवाहन किया। इसके साथ ही उन्होंने भक्तों से कहा कि वह घरों आदि स्थलों पर पताकाएं फहराएं और उगते सूर्य को अर्घ्य दें। इसके साथ ही संध्या काल में घरों में दीपावली की तरह रोशनी कर दीपक प्रकाशित करें।


यह साल होगा फलदायक

मठ मंदिर परिसर (Math Temple Complex) में उपमा पाण्डेय की महिला मंडली द्वारा हिन्दू नूतन वर्ष की पूर्व संध्या पर सतरंगी आशाओं की सुंदर रंगोली उकेरी गई। इस समारोह में मठ मंदिर की श्रीमहंत देव्यागिरि (Shri Mahant Divya Giri) ने बताया कि नव संवत्सर 2079 में राजा शनि देव और मंत्री देव गुरु बृहस्पति होंगे। ग्रहों में न्यायाधीश के रूप में प्रतिष्ठित शनि महाराज कर्म फल से न्याय करेंगे। इसके साथ ही देवगुरु बृहस्पति, मंत्री के रूप में सकारात्मकता को प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह साल लोगों को उनके सकारात्मक प्रयासों को फलदायी बनाएगा।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story