×

Lucknow: DCM ब्रजेश पाठक का SP पर निशाना, बोले- सड़कछाप मवालियों की पार्टी, डीएनए में गुंडागर्दी

Lucknow News Today: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर निशाना साधा। डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी का कोई दीन ईमान नहीं है। वह गुंडों और माफियाओं की पार्टी है।

Shashwat Mishra
Published on: 19 Sep 2022 3:19 PM GMT
Deputy CM Brajesh Pathak
X

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (photo: social media ) 

Click the Play button to listen to article

Lucknow News Today: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को फिर से कठघरे में खड़ा किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी का कोई दीन ईमान नहीं है। वह गुंडों और माफियाओं की पार्टी है। सड़क छाप मवालियों की पार्टी में भरमार है। पार्टी के नेता शराब के अवैध कारोबारियों के पैरोकार हैं। इसका उदाहरण बीते दिनों आजमगढ़ में देखने को मिला। सपा के नेताओं ने आजमगढ़ जाकर अवैध शराब कारोबारियों से भेंट कर अपने रिश्तें खुद ही उजागर कर दिए हैं।

'सपा नेताओं ने अव्यवस्था फैलाई'

सपा के पैदल मार्च के बाद हंगामा व अव्यवस्था पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Former CM Akhilesh Yadav) को घेरा। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता भीड़-भाड़ वाले विधानभवन वाले इलाके में अराजकता फैलाने के इरादे से आए हैं। इंटेलीजेंस ने भी कुछ आशंका जाहिर की। भला लोकतंत्र के मंदिर (विधानभवन) में आने से चुने हुए विधायकों को कोई क्यों रोकेगा? सत्र प्रदेश के चहुमुंखी विकास के लिए ही तो शुरू किया गया है। पर, सपा नेताओं ने अव्यवस्था फैलाई। सपा की गुंडागर्दी किसी भी सूरत में नहीं चलने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सपा का नाम अराजकतावादी होना चाहिए। सपा एक समूह है, जो गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त है। सभी दलों के चुने विधायकों का विधानसभा में स्वागत है।

तोड़-फोड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने आरोप लगाया कि सपा सरकार में गुंडों और माफियाओं के हौसले बुलंद थे। समाजवादी पार्टी कार्यालय के समाने पुलिस की गाड़ी फूंक दी गई थी। इस घटना को अंजाम देने में कौन लोग थे? यह किसी से छिपा नहीं है। हम जनता की गाढ़ी कमाई किसी भी स्थिति में तोड़फोड़ करने वालों के लिए नहं छोड़ेंगे। आम जनता की सम्पत्ति की रक्षा करना भाजपा सरकार का पहला दायित्व है।

सपा का लोकतंत्र पर भरोसा नहीं

डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा ने बार-बार लोकतंत्र का भरोसा तोड़ा है। चुनाव हराने पर उन्हें लगता है ईवीएम गड़बड़ है। उन्हें सिर्फ गुड़ागर्दी और माफियागिरी में ही भरोसा है। आगजनी ही उनके लिए सबकुछ है। यूपी का हर जनमानस विकास और शांति पर भरोसा रखता है।

सपा के डीएनए में गुंडागर्दी

ब्रजेश पाठक ने बोला कि सपा नेता अराजकता पर उतर आए हैं। डिप्टी सीएम ने कहा सपा के डीएनए में ही गुंडागर्दी, बदमाशी, माफिया और सड़क छाप मावलियों को संरक्षित करना है। सपा माफियाओं से मुहब्बत करती है। इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता है। आज की घटना का जवाब अखिलेश को देना होगा।

हमारा भरोसा विकास पर

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार (BJP Government) का भरोसा सिर्फ और सिर्फ विकास पर है। हमारी सरकार जनता व प्रदेश के चहुमुंखी विकास में जुटी है। आमजनता के जीवनस्तर में सुधार आ रहा है। हाल ही में एक लाख 21 हजार बिजली कनेक्शन दिए गए। प्रधानमंत्री की गरीब कल्याणकारी योजनाएं संजीवनी बन गई है। गरीबों को पक्के घर दिए जा रहे हैं। आराजकता का प्रदेश में कोई स्थान नहीं है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story