×

World Red Cross Day: राज्यपाल ने 8 IAS को किया सम्मानित, स्वास्थ्य विभाग को सौंपे कई उपकरण

Lucknow News Today: रविवार को पूरे विश्व में रेडक्रास के जनक सर जीन हेनरी ड्यूनेंन्ट के जन्म दिवस के मौके पर विश्व रेडक्रास दिवस मनाया गया।

Shashwat Mishra
Report Shashwat MishraPublished By Deepak Kumar
Published on: 8 May 2022 3:59 PM GMT
Lucknow News in Hindi
X

राज्यपाल ने 8 IAS को किया सम्मानित।

Lucknow News Today: रविवार को पूरे विश्व में रेडक्रास (World Red Cross Day) के जनक सर जीन हेनरी ड्यूनेंन्ट के जन्म दिवस के मौके पर विश्व रेडक्रास दिवस (World Red Cross Day) को धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष रेडक्रास का थीम है-BeHumanKIND। जिस पर यूपी रेड क्रॉस भवन में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल व अध्यक्ष इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी (Indian Red Cross Society) आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel ) एवं विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) रहे।

समाज के हर वर्ग के उत्थान के बारे में सोचें

मुख्य अतिथि आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel ) ने कहा कि हमें समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए सोचना होगा। सफाई कर्मी को भी देना होगा सम्मान। अध्यक्ष रेडक्रास आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel ) ने कहा है कि हम भले ही किसी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हो, परंतु हमें हर अवसर पर हर कार्यक्रम के दौरान, समाज के गरीब से गरीब लोगों के हित के लिए सोचना है। उनकी मजबूरी एवं परेशानी को समझना है। खास तौर पर जो लोग सुबह सवेरे सफाई करने के लिए सड़कों पर तैयार होकर आ जाते हैं, हमें ऐसे सफाई कर्मचारियों का भी सम्मान करना चाहिए। एक समारोह आयोजित करके ऐसे लोगों को जो समाज के लिए इतना बेहतरीन कार्य कर रहे हैं स्वच्छता अभियान चला रहे हैं, उन्हें भी सम्मानित करना चाहिए।


स्वास्थ्य विभाग को पहली बार सौंपे गए उपकरण

इस मौके पर राज्यपाल के द्वारा उपमुख्यमंत्री को 02 वेंटीलेटर, 101 ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर, 6200 ऑक्सीजन इनहेलर ट्यूब, 2,00,000 मास्क, 28700 पल्स ऑक्सीमीटर, 1000 तारपोलिन एवं 1000 हाइजीन किट एवं अन्य स्वास्थ्य सामग्री का विधिवत रूप से हस्तांतरण किया गया। यह पहला मौका है, जब रेडक्रास सोसाइटी के द्वारा स्वास्थ्य विभाग को इतनी बड़ी मात्रा में राहत सामग्री उपलब्ध कराया जायेगा।


8 जिलाधिकारियों व 30 पदाधिकारियों को दिया गया प्रशस्ति पत्र

कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel ) द्वारा कई जिलाधिकारियों को उनकी सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा, सोसायटी के 30 पदाधिकारियों सदस्यों व रेडक्रास में अच्छा कार्य करने वालों को भी उनकी सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


  • पुलकित खरे आई.ए.एस. जिलाधिकारी, पीलीभीत।
  • आशुतोष निरंजन, आई.ए.एस. तत्कालीन जिलाधिकारी, देवरिया।
  • सुजीत कुमार, आई.ए.एस. जिलाधिकारी, कौशाम्बी।
  • सत्येन्द्र कुमार, आई.ए.एस. जिलाधिकारी, महाराजगंज।
  • विशाल भारद्वाज, आई.ए.एस. सीतापुर।
  • मणि प्रसाद मिश्र, आई.ए.एस. पूर्व विशेष सचिव, गृह
  • भानू प्रकाश गोस्वामी, आई.ए.एस. जिलाधिकारी, प्रयागराज।
  • मनीष वर्मा, आई.ए.एस., जिलाधिकारी, जौनपुर।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story