×

Lucknow: हज-2022 व उमराह के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू: यात्रा निरस्त न हो जाए, इसलिए ज़रूर जाने ये नियम

Lucknow News: 22 अप्रैल, 2022 तक 'हज कमेटी आफ इण्डिया', मुम्बई की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे।

Shashwat Mishra
Report Shashwat MishraPublished By Deepak Kumar
Published on: 11 April 2022 2:29 PM GMT
Hajj 2022
X

हज-2022

Lucknow News: हज-2022 (Hajj-2022) की यात्रा हेतु आवेदन शुरू हो गए हैं। 22 अप्रैल, 2022 तक 'हज कमेटी आफ इण्डिया', मुम्बई की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे। हज-2022 (Hajj-2022) हेतु हज कमेटी आफ इण्डिया (Haj Committee of India) द्वारा निर्देश निर्गत किये गये हैं। निर्देशों के तहत दिनांक 30 अप्रैल, 2022 को जो आवेदक 65 वर्ष से अधिक आयु के होंगे। उन्हें हज-2022 की यात्रा हेतु अयोग्य माना जाएगा। इस कारण से ऐसी महिलाएं, जिनके महरम 65 वर्ष से अधिक आयु के हैं। उनकी हज यात्रा निरस्त हो जाएगी। 70 वर्ष से अधिक आयु के हज यात्रियों के साथ सहयोगी के रुप में आवेदन करने वाले हज आवेदकों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।

अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट के लिए यह मान्यता

उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति (Uttar Pradesh State Haj Committee) सचिव व कार्यपालक अधिकारी राहुल गुप्ता (Executive Officer Rahul Gupta) ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई गाइडलाइंस के अनुसार आवेदकों के पास भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट; जो 22 अप्रैल, 2022 या उससे पूर्व जारी हुआ हो एवं उसकी वैद्यता 31 दिसम्बर, 2022 तक अवश्य हो। 30 अप्रैल, 2022 को या उससे पूर्व आवेदक की आयु 65 वर्ष से अधिक न हो रही हो। सऊदी हेल्थ मंत्रालय द्वारा स्वीकृत कोविड-19 वैक्सीन प्राप्त किये हों। उन महिलाओं के महरम व सहयोगी के रुप में, जिनके महरम अधिक आयु होने के कारण हज-2022 की यात्रा हेतु सऊदी अरब सरकार द्वारा अयोग्य निर्धारित किया है। जो हज यात्री जारी स्वास्थ्य सम्बंधी गाइडलांइस का पालन करने और सभी एहतियाती उपाय स्वीकार करने को सहमत हैं।

निरस्त कराने के यह नियम

कार्यपालक अधिकारी राहुल गुप्ता (Executive Officer Rahul Gupta) ने बताया कि जो हज आवेदक नई गाइडलाइंस के कारण से अपना आवेदन निरस्त कराना चाहते हैं, वह अपना आवेदन निरस्त करा सकते हैं। वर्तमान में रमज़ान के पवित्र माह में उमराह करने वाले व्यक्तियों के प्रबंधन के अनुभवों से सऊदी अरब के हज एवं उमराह मंत्रालय द्वारा कुछ और हेल्थ व प्रशासनिक गाइडलाइंस जारी किया जाना सम्भव है, जिन्हें बाद में अवगत कराया जाएगा।

हज-2022 के लिए ये लोग माने जाएंगे योग्य

सचिव ने बताया कि हज कमेटी आफ इण्डिया (Haj Committee of India) द्वारा सकुर्लर-12 निर्गत किया है, जिसके माध्यम से अवगत कराया गया है कि सऊदी अरब के हज एवं उमराह मंत्रालय की तरफ से गाइडलाइंस जारी की गयी हैं। जिसके आधार पर हज-2022 सम्पन्न कराया जाएगा। 30 अप्रैल, 2022 को जो आवेदक 65 वर्ष के या उससे कम आयु के होंगे व सऊदी हेल्थ मंत्रालय (Saudi Health Ministry) द्वारा स्वीकृत कोविड-19 वैक्सीन प्राप्त किये होंगे। उन्हें हज-2022 की यात्रा हेतु योग्य माना जाएगा। विभिन्न देशों से सऊदी अरब पहुॅंचने वाले हज यात्रियों को अपने देश से यात्रा आरम्भ करने के 72 घण्टे के भीतर की कोविड-19 पी.सी.आर. निगेटिव रिपोर्ट जमा करनी आवयक होगी।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story