×

Lucknow News: धान खरीद पर राज्य सरकार पर बोले अखिलेश यादव, भ्रष्टाचार का बोलबाला, अन्नदाता बेहाल

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में हो रही धान खरीद को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर (Gorakhpur) में ही अनियमितता व भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 16 Nov 2021 4:19 PM GMT
Lucknow News: धान खरीद पर राज्य सरकार पर बोले अखिलेश यादव, भ्रष्टाचार का बोलबाला, अन्नदाता बेहाल
X

Lucknow News: इन दिनों प्रदेश में हो रही धान खरीद (paddy purchase) को लेकर जहां राज्य सरकार (State Governement) किसानों को समय से भुगतान करने और अधिक खरीद का दावा कर रही है। वहीं विपक्ष (Vipaksh) इसे लेकर राज्य सरकार को घेरने को तैयार है। सरकार की तरफ से कहा जा रहा है कि अब तक 63380 किसानों (Farmers) से धान खरीद की जा चुकी है। वहीं धान खरीद को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इसे लेकर कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर (Gorakhpur) में ही अनियमितता व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। पूरे प्रदेश में अभी तक क्रय केन्द्र नहीं खुले हैं। प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों से खेत-खलिहान में उदासी छायी है।

किसानों से सीधे धान की खरीद किया जा रहा है-राज्य सरकार

राज्य सरकार (State Governement) ने आज कहा कि किसानों को उनकी उपज की कीमत मूल्य समर्थन योजना के अनुरूप या उससे अधिक दिलाने के उद्देश्य से किसानों से सीधे धान की खरीद करते हुए खरीफ क्रय वर्ष 2021-22 में अब तक विभिन्न क्रय केन्द्रों के माध्यम से, 430503.42 मीट्रिक टन धान किसानों से क्रय किया है। आज 46159.56 मीट्रिक टन खरीद हुई है। इस योजना से अब तक 63380 किसान लाभान्वित हुए हैं और करीब 393.884 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है। कामन धान 1940 रूपये प्रति कुंतल एवं ग्रेड-ए' धान 1960 रूपये प्रति कुंतल की दर से खरीद की जा रही है।

भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अन्नदाता (Annadata) बेहाल है- अखिलेश यादव

इस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री (CM Yogi Aditya Nath) और उनके आला अफसर पूरे प्रदेश में धान खरीद के दावे करते थकते नहीं जबकि खुद मुख्यमंत्री के गृहजनपद गोरखपुर में घोषित क्रयनीति के विपरीत धान क्रयकेन्द्र खोलने में अनियमितता व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अन्नदाता (Annadata) बेहाल है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 के विपरीत किसानों को आधा मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अभी तक क्रय केन्द्र नहीं खुले है। प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों से खेत-खलिहान में उदासी छायी है।

राइस मिलों को फायदा पहुंचाया जा रहा है- अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि हर क्रयकेन्द्र ( paddy shopping center) में नियमित कर्मचारी होना चाहिए तथा संस्था के पास भण्डारण की जगह भी पर्याप्त होनी चाहिए लेकिन इसके विपरीत जनपद की दो संस्थाएं जिला सहकारी फेडरेशन (डीसीएफ) एवं केन्द्रीय उपभोक्ता भण्डार, गोरखपुर में कोई कर्मचारी नहीं है। किसानों से धान की खरीद न कर सीधे राइस मिलों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। फर्जी तरीकों से बिचौलियों द्वारा धान खरीद की जा रही है। खरीद में अनियमितता और भ्रष्टाचार के चलते किसान परेशान है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story