Lucknow: पदक जीतने वाले यूपी के खिलाड़ियों की राजपत्रित अधिकारियों के पद पर होगी सीधी भर्ती

Lucknow News Today: अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में प्रदेश का नाम ऊंचा करने वाले खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारियों पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 10 May 2022 6:25 PM GMT
CM Yogi Adityanath
X

सीएम योगी आदित्यनाथ। (Social Media)

Lucknow News Today: अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में प्रदेश का नाम ऊंचा करने वाले खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारियों पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस पर आज योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में अंतिम मुहर लगाई गयी। अंतर्राष्ट्रीय खेलों में उप्र के मूल निवासी पदक विजेता खिलाड़ियों की राजपत्रित पदों पर नियुक्ति के लिए 'उप्र अंतर्राष्ट्रीय पद विजेता सीधी भर्ती नियमावली, 2022' के प्रख्यापन का प्रस्ताव स्वीकृत दी गई।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने इस बात की घोषणा पहले की थी जिसके लिए आज कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। प्रदेश में खेल संस्कृति के विकास तथा खेलों में उत्कृष्टता लाने के उद्देश्य से, अंतर्राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश के मूल निवासी पदक विजेता खिलाड़ियों को इस नीति के अन्तर्गत प्रदेश के 9 सरकारी विभागों के चिन्हित 24 राजपत्रित पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति प्रदान किए जाने का प्राविधान किया गया है।

इन विभागों में होगी भर्ती

यह 24 पद 9 विभिन्न विभागों ग्राम्य विकास विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, गृह विभाग, पंचायतीराज विभाग, युवा कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग एवं राजस्व विभाग के हैं, जो लोक सेवा आयोग की परिधि के हैं। 9 विभागों के इन 24 राजपत्रित पदों को लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर किए जाने के सम्बन्ध में, लोक सेवा आयोग की सहमति के उपरान्त, कार्मिक विभाग द्वारा 'उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (कृत्यों का परिसीमन) विनियम, 1954' में पदों को लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर कर दिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय खेलों में इन पदों पर उत्तर प्रदेश के मूल निवासी पदक विजेता खिलाड़ियों को इन पदों पर नियुक्त किए जाने से उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा और प्रदेश के युवाओं में खेलों के प्रति रुझान में वृद्धि होगी।

इसके अलावा मंत्रिपरिषद ने भातखण्डे संगीत संस्थान सम विश्वविद्यालय, लखनऊ को भातखण्डे राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय बनाए जाने के लिए भातखण्डे राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय अध्यादेश, 2021 के प्रतिस्थानी विधेयक के प्रारूप को अनुमोदन प्रदान करते हुए राज्य विधानमण्डल के दोनों सदनों में प्रस्तुत किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

राज्य में संस्कृति विश्वविद्यालय की स्थापना किया जाना आवश्यक

ज्ञातव्य है कि शास्त्रीय संगीत की विभिन्न विधाओं में शिक्षण के लिए संस्कृति विभाग द्वारा वित्तपोषित भातखण्डे संगीत संस्थान सम विश्वविद्यालय स्थापित है। प्रदेश की गौरवशाली एवं बहुआयामी संस्कृति के सम्यक संरक्षण तथा संवर्धन के उद्देश्य से और सामाजिक-आर्थिक विकास, संतुलित क्षेत्रीय विकास, स्वरोजगार के अवसरों में वृद्धि व उद्यमिता के विकास में कला एवं संस्कृति की उल्लेखनीय भूमिका को देखते हुए राज्य में संस्कृति विश्वविद्यालय की स्थापना किया जाना आवश्यक है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story