×

KGMU: अब डॉक्टरों को मिलेगा 10 वर्ष से ज्यादा बिना वेतन अवकाश, पहले 5 साल का था नियम

KGMU News: केजीएमयू में करीब 500 से ज्यादा डॉक्टर हैं। नियम के अनुसार, पहले केजीएमयू के डॉक्टर पांच वर्ष बिना वेतन अवकाश पर जा सकते थे।

Shashwat Mishra
Published on: 2 Sep 2022 5:11 AM GMT
KGMU
X

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (photo: social media ) 

KGMU News: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्विद्यालय (KGMU) में डॉक्टरों के अवकाश लेने के नियमों में बड़ा फेरबदल किया गया है। अब कोई भी चिकित्सक शिक्षक (डाक्टर) 10 वर्ष से अधिक बिना वेतन अवकाश ले सकेगा। इसके लिए दस वर्ष तक केजीएमयू प्रशासन खुद डाक्टर को अवकाश देने के लिए पूरा अधिकार रख सकेगा। कार्यपरिषद में यह प्रस्ताव पास हो चुका है। केजीएमयू के इतिहास में परिनियमावली में डॉक्टरों के अवकाश को लेकर दूसरी बार संशोधन होगा।

केजीएमयू में करीब 500 से ज्यादा डॉक्टर हैं। कई डॉक्टर प्रतिनियुक्ति पर एम्स जैसे संस्थानों का निदेशक पदभार भी संभाले है। नियम के अनुसार, पहले केजीएमयू के डॉक्टर पांच वर्ष बिना वेतन अवकाश पर जा सकते थे। इसके वाद परिनियामावली में संशोधन हुआ। अब दस वर्ष कोई भी डॉक्टर विना वेतन अवकाश पर रह सकता है। अब केजीएमयू के डॉक्टर इससे भी अधिक समय तक बिना वेतन अवकाश ले सकते हैं। नये नियम के तहत दस वर्ष का अवकाश केजीएमयू प्रशासन खुद दे सकेगा। यदि कोई शिक्षक, निदेशक या कुलपति नियुक्त होता है, तो उसे अवकाश मिलेगा। केजीएमयू परिनियामावली में दूसरी बार संशोधन होगा। केजीएमयू कार्यपरिषद के सदस्यों ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अंतिम मुहर के लिए प्रस्ताव को राज्यपाल के पास भेजा गया है।

6 सितंबर को बंद रहेगी OPD

केजीएमयू कर्मचारी का संवर्गीय पुनर्गठन न होने के विरोध में केजीएमयू कर्मचारियों ने कर्मचारी परिषद के आहवान पर आगामी 6 सितम्बर को ओपीडी बंद कर प्रशासनिक कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है। कर्मचारी परिषद अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि बीते 6 वर्षो से संवर्ग पुनर्गठन की मांग होती आई है। हर बार आश्वासन दिया जा रहा है। बीते वर्ष में कुल 40 संवर्गों में केवल 7 का पुनर्गठन कर आदेश जारी हुये थे, शेष 33 संवर्ग के प्रस्ताव विचाराधीन हैं, उन पर कोई कार्रवाई नही हो रही है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story