Lucknow News: फर्जी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, ACMO के निरीक्षण में न्यू हेरिटेज अस्पताल फेल, संचालन पर रोक

Lucknow News: सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसीएमओ डॉ. एपी सिंह की अगुवाई में अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां डॉक्टर मौजूद नहीं मिले

Shashwat Mishra
Published on: 25 July 2022 12:15 PM GMT
Lucknow News In Hindi
X

ACMO ने न्यू हेरिटेज अस्पताल फेल का किया निरीक्षण

Lucknow News: राजधानी में फर्जी तरीक़े से सैकड़ों अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। जिनमें न तो डॉक्टर होते हैं और न ही सारी तरीके की सुख-सुविधाएं। इसी के मद्देनजर, आईआईएम रोड स्थित न्यू हेरिटेज अस्पताल (New Heritage Hospital) की शिकायत मिलने के बाद, सोमवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की टीम ने एसीएमओ डॉ. एपी सिंह (ACMO Dr. AP Singh) की अगुवाई में अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां डॉक्टर मौजूद नहीं मिले।

अस्पताल में भर्ती मिले 6 मरीज़

एसीएमओ डॉ. अखण्ड प्रताप सिंह (ACMO Dr. Akhand Pratap Singh) ने बताया कि आईआईएम रोड पर न्यू हेरिटेज अस्पताल में छापेमारी में अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले। बिना किसी डॉक्टर के ही अस्पताल का संचालन हो रहा था। सीरियस पेशेंट को छोडकर अस्पताल में स्टॉफ घूम रहा था। अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी। बायो वेस्ट की धज्जियां उड़ी थी। जिसके बाद, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा इसके संचालन पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया गया है। वहीं, भर्ती मरीजों को अगले 24 घण्टे में डिस्चार्ज करने व बीकेटी सीएचसी के अधीक्षक से समन्वय स्थापित करके भर्ती करने को कहा गया।


अस्पताल में मिली ये खामियां

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल (CMO Dr. Manoj Agarwal) द्वारा जारी पत्र में अस्पताल के संचालन में रोक लगाने को कहा गया है। निरीक्षण के दौरान वहां पर कई तरह की खामियां मिली।

  • बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण नियमानुसार नही किया जा रहा था।
  • कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित नही था।
  • ओटी में दवाइयां, सर्जिकल उपकरण, परिधान का नियमानुसार रखरखाव हेतु infection prevention का अनुपालन नही किया जा रहा है।
  • निरीक्षण के समय चिकित्सालय के बेसमेन्ट में आईसीयू का निर्माण कराया जा रहा है, जो नियमानुसार नहीं है।
  • ओटी में आक्सीजन पाइन लाइन में आक्सीजन की आपूर्ति नही पायी गयी।
  • चिकित्सालय में कुल 06 मरीज भर्ती थे और अधिकतर भर्ती मरीज के बीएचटी पर चिकित्सक के हस्ताक्षर नही थे।
  • चिकित्सालय के समस्त चिकित्सक एवं स्टाफ का ड्यूटी चार्ट उपलब्ध नही कराया गया।
  • निरीक्षण के समय मात्र ममता नाम की एक पैरामेडिकल कर्मी पायी गयी। जिनके पास जीएनएम, एएनएम आदि कोई भी अर्हता नही पायी गयी।
Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story