×

Lucknow News: आप नेता संजय सिंह से मिले ओम प्रकाश राजभर, यूपी में तीसरे मोर्चे की कवायद शुरू

आम आदमी पार्टी के सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह से (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुकालात की तकरीबन एक घंटे तक दोनों नेताओं के बीच लंबी राजनीतिक चर्चा भी हुई।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 20 Jun 2021 4:01 AM GMT (Updated on: 20 Jun 2021 4:07 AM GMT)
Om Prakash Rajbhar met AAP leader Sanjay Singh
X

आप नेता संजय सिंह से मिले ओम प्रकाश राजभर: : फोटो- सोशल मीडिया 

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीने बाकी रह गए हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी । सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह से उनके लखनऊ स्थित आवास पर तकरीबन एक घंटे तक दोनों नेताओं के बीच लंबी राजनीतिक चर्चा भी हुई।

सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता अरुण राजभर ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच चली मीटिंग में ओमप्रकाश राजभर ने संजय सिंह से आम आदमी पार्टी को भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मुलाकात के बाद सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बताया, 'उत्तर प्रदेश में भारतीय झूठ पार्टी यानी कि भाजपा को शिकस्त देने के लिए भागीदारी संकल्प मोर्चा में सभी पार्टियों को एक मंच पर लाने की मुहिम छेड़ रखी है, जिससे उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ की जनता को प्रदेश में निशुल्क बिजली मिल सके। जो गरीब लोग हैं, उनको निशुल्क अनिवार्य शिक्षा दी जाए।'

यूपी की जनता अब नई पार्टी को सत्ता में देखना चाहती है- ओमप्रकाश राजभर

उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि यूपी की जनता अब नई पार्टी को सत्ता में देखना चाहती है और इसके लिए तत्परता से विकल्प तलाश कर रही है। इसीलिए भागीदारी संकल्प मोर्चा उन सभी पार्टियों को एकजुट करने में लगी हुई है, ताकि उन पार्टियों को एक साथ जोड़ा जा सके, जो जनता के हित में और समाज को सुरक्षित करने के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हम साल 2022 में एक नई सरकार मिलकर बनाएंगे।

संजय सिंह ने ट्वीट करते हुए बताया-

वहीं, आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने ट्वीट करते हुए बताया कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर से आज लखनऊ में शिष्टाचार मुलाकात हुई और उत्तर प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा हुई।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story