×

Lucknow News: भारतीय नव वर्ष पर भव्य मेले का आयोजन, भजन संध्या रहा मुख्य आकर्षण

Lucknow News: राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति के तत्वाधान में विवेकानंद साप्ताहिक मिलन शाखा द्वारा आज गोमती तट स्थित प्रतीक उत्सव स्थल पर भव्य मेले का आयोजन किया गया।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 2 April 2022 4:28 PM GMT
Indian Hindu New Year: Organizing a grand fair on the Indian New Year, Bhajan Sandhya was the main attraction
X

लखनऊ: भारतीय नव वर्ष पर भव्य मेले का आयोजन

Lucknow News: भारतीय हिंदू नव वर्ष (Indian Hindu New Year) के उपलक्ष में राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति के तत्वाधान में विवेकानंद साप्ताहिक मिलन शाखा द्वारा आज गोमती तट स्थित प्रतीक उत्सव स्थल (प्रेरणा स्थल) पर भव्य मेले का आयोजन किया गया।

भारतीय नववर्ष की बेला पर राजधानी के लगभग सभी प्रमुख चौराहों को भगवा रंग से सजाया गया। वहीं पूरा प्रतीक उत्सव स्थल फूलों से सराबोर दिखा । गोमती तट पर आयोजित इस मेले में हजारों की संख्या में आए नगर के पुरुष, महिलाएं और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी एक दूसरे पर नव वर्ष की बधाई देते हुए पुष्प वर्षा कर रहे थे।

भजन संध्या का कार्यक्रम मुख्य आकर्षण

नव वर्ष की इस शाम का मुख्य आकर्षण भजन संध्या का कार्यक्रम रहा, जिसमें सभी श्रोता मशहूर भजन गायक विजय शंकर अग्निहोत्री की मधुर आवाज में प्रस्तुत किए गए भजनों पर मंत्रमुग्ध होकर झूमते नजर आए। मेला स्थल पर मौजूद खासकर बच्चों का उत्साह भगवान श्री राम के चित्र के साथ बने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी खींचने को लेकर देखा जा सकता था।


भगवा रंग में रंगे लोग

भारतीय नव वर्ष के इस अवसर पर वहां मौजूद हजारों पुरुष महिलाएं तथा बच्चे ज्यादातर भगवा रंग की वेशभूषा में ही नजर आ रहे थे। प्रतीक स्थल पर लगभग 3 घंटे चले मेले के अंत में शानदार आतिशबाजी की गई जिससे पूरा आसमान सितारों से सज गया। भारतीय नववर्ष का यह कार्यक्रम विगत कई वर्षों से विवेकानंद साप्ताहिक मिलन शाखा द्वारा आयोजित किया जाता रहा है, जिसे राजधानी के लोगों द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story