Samajwadi Party News: लखनऊ में बोले सपा के पूर्व प्रदेश महासचिव, 2024 में हम अपने संघर्ष के दम पर बनाएंगे ज्यागा सांसद

Samajwadi Party News: आज समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान में जिला एवं नगर प्रभारी नियुक्त किये जाने पर लखनऊ के जिला कार्यालय में पूर्व प्रदेश महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप पहुंचे।

Network
Newstrack Network
Published on: 29 July 2022 1:24 PM GMT
Lucknow News In Hindi
X

लखनऊ में पहुंचे सपा के पूर्व प्रदेश महासचिव

Samajwadi Party News: आज समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान (Samajwadi Party Membership Campaign) में जिला एवं नगर प्रभारी नियुक्त किये जाने पर लखनऊ के जिला कार्यालय में पूर्व प्रदेश महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह "गोप" (Former cabinet minister Arvind Kumar Singh) पहुंचे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया।

अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करें: पूर्व प्रदेश महासचिव

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव अरविन्द कुमार सिंह "गोप" (Former State General Secretary Arvind Kumar Singh) ने कहा कि सभी लोग सदस्यता से अभियान में तन्मयता के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करें व अपने यशस्वी नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) के मुख्यमंत्री काल में किए जनकल्याणकारी कार्यक्रमों व विकासपरक व दूरदर्शी नीतियों के माध्यम से लोगों को प्रेरित कर सदस्य बनायें व अपने नेता अखिलेश के हाथों को मज़बूत करें।

समाजवादी पार्टी संघर्ष की कोख से जन्मी पार्टी है: अरविंद कुमार सिंह

पूर्व प्रदेश महासचिव अरविन्द कुमार सिंह "गोप" (Former State General Secretary Arvind Kumar Singh) ने कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) संघर्ष की कोख से जन्मी पार्टी है, हमारे संघर्ष का लम्बा इतिहास है। समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध आवाज बुलन्द करने में कभी पीछे नहीं रहा। एक बार फिर 2024 में हम अपने संघर्ष के दम पर अधिक से अधिक सांसद बनाने व प्रदेश में समाजवादी सरकार (Samajwadi Government) बनायेंगे।

इस अवसर पर ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला व नगर के ज़िलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के साथ जय सिंह जयन्त, सुशील दीक्षित, शब्बीर अहमद खान, सौरभ सिंह यादव, रविदास मेहराोत्रा, मीरा वर्धन, सुशीला सरोज, सी.एल.वर्मा, सोनू कनौजिया, राजबाला रावत, पूजा शुक्ला, टी.बी.सिंह, नवीन धवन बन्टी, वीरबहादुर सिंह, एखलाक अहमद मुन्ना सहित काफी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story