×

Lucknow News: रक्षा मंत्री राजनाथ ने लखनऊ में धानुक समाज के लोगों से किया संवाद

Lucknow News Today: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और लखनऊ से सांसद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मंगलवार को ऐशबाग के सुदर्शन पुरी बस्ती में धानुक समाज के लोगों से संवाद करने पहुंच।

Ashutosh Tripathi
Published on: 15 Nov 2022 2:24 PM GMT
Lucknow News
X

राजनाथ का स्वागत करते धानुक समाज के लोग (Newstrack)

Lucknow News Today: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और लखनऊ से सांसद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मंगलवार को ऐशबाग के सुदर्शन पुरी बस्ती में धानुक समाज के लोगों से संवाद करने पहुंच। जहा पहुंचने पर धानुक समाज के व्यक्तियों के द्वारा राजनाथ सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया है। जहां उन्होंने धानुक समाज के लोगों को सम्मानित करने का काम किया किया और धानुक समाज के इस कार्यक्रम में सहभाग करते हुए लोगों से देश, प्रदेश और समाज से जुड़े विषयों पर चर्चा भी की है। इस दौरान उनके साथ में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया मौजूद रही है।



राजनाथ सिंह गुरुद्वारा में टेकेंगे माथा

आज रात्रि 8.30 यहियागंज गुरुद्वारा जाकर राजनाथ सिंह मत्था टेकेंगे। जबकि गुरुद्वारे रक्षा मंत्री से लखनऊ के अपने दिलकुशा आवास जाएंगे और बुधवार दिनांक 16 नवंबर को प्रात: 11.30 बजे कन्हैया माधोपुर वार्ड के अंतर्गत भुवर गांव में स्थानीय लोगों से भेंट के बाद संवाद करेंगे। जबकि अपराह्न 12.30 बजे आलम नगर सैटेलाइट रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और वहां चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे करेंगे। इस दौरान उनके साथ में बीजेपी यूपी के कई नेता और जनप्रतिनिधि, अधिकारी आदि मौजूद रहेंगे।


राजनाथ ने अपने हाथ से खिलाया केक

जबकि सोमवार रात राजनाथ सिंह ने महानगर प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रम के उपरांत गोमतीनगर जन कल्याण समिति संरक्षक पंडित यज्ञ देव शर्मा 95 वर्षीय के आवास पर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जन्मदिन के अवसर पर रक्षामंत्री ने साथ मिलकर केक काटा इसके साथ ही बुजुर्ग को अपने हाथ से केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उसके बदले बुजुर्ग पंडित यज्ञ देव शर्मा ने राजनाथ सिंह को आशीर्वाद दिया। इस भेंट के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, एमएलसी मुकेश शर्मा, महामंत्री त्रिलोक सिंह, समिति अध्यक्ष डॉ वीके सिंह और सचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला आदि भी इस दौरान उपस्थित रहे है।



Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story