×

Lucknow News: संगीत नाटक अकादमी की ओर से पहली बार शुरू किया गया "लेखक एक नाटक अनेक"

Lucknow News: 21 से 25 नवम्बर तक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पद्मश्री दया प्रकाश सिन्हा ने सम्राट अशोक नाटक में इतिहास के अमूमन अनजाने तथ्यों को उजागर किया है।

Ashutosh Tripathi
Published on: 22 Nov 2022 2:11 AM GMT
lekhak ek natak anek
X

लेखक एक नाटक अनेक Photo: Newstrack ,Ashutosh Tripathi 

Lucknow News: उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से पहली बार "लेखक एक नाटक अनेक" समारोह का आयोजन गोमती नगर स्थित अकादमी परिसर के संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में 21 से 25 नवम्बर तक किया जा रहा है। संस्कृति प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम, निदेशक शिशिर, विशेष सचिव आनंद कुमार की प्रेरणा से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस नाट्य समारोह में पद्मश्री दया प्रकाश सिन्हा के लिखे नाटकों के मंचन के लिए देशभर से प्रतिष्ठित नाट्य संस्थाओं और निर्देशकों को आमंत्रित किया गया है।

सम्राट अशोक नाटक Photo: Newstrack ,Ashutosh Tripathi

भारतेन्दु नाट्य अकादमी उत्तर प्रदेश और सुमुखा नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित हो रहे इस समारोह की उद्घाटन संध्या में श्री अनिल कुमार अपर मुख्य सचिव, श्री अनिल रस्तोगी वरिष्ठ रंगकर्मी तथा अकादमी सचिव तरुण राज की उपस्थिति में सोमवार 21 नवम्बर को गोरखपुर के दर्पण की ओर से नाटक "सम्राट अशोक" का मंचन चितरंजन त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में किया गया। मनोज शर्मा इसके संयुक्त निर्देशक रहे वहीं चितरंजन त्रिपाठी इसके संगीत निर्देशक भी थे।

सम्राट अशोक नाटक Photo: Newstrack ,Ashutosh Tripathi

इतिहास के अमूमन अनजाने तथ्यों को उजागर किया

पद्मश्री दया प्रकाश सिन्हा ने सम्राट अशोक नाटक में इतिहास के अमूमन अनजाने तथ्यों को उजागर किया है। उसके अनुसार सम्राट अशोक अहंकारी, कुरूप, अति महत्वाकांक्षी और क्रूर था। सम्राट अशोक के चरित्र चित्रण को विस्तार देते हुए उनके बौद्ध धर्म को अपनाने की परिस्थियों को भी नाटक में प्रभावी रूप से पेश किया गया। नाटक के माध्यम से वास्तविक विजय और सौन्दर्य की राह भी दिखायी गई। मंच पर सम्राट अशोक की केन्द्रीय भूमिका राहुल सिंह चंदेल ने अदा की।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story