Lucknow: डायनैमिक फसाड लाइटिंग कार्यक्रम में बोले सतीश महाना, UP विधानभवन का एक गौरवमयी इतिहास

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विधानसभा का देश की विधानसभाओं में अग्रणी स्थान है। इस विधानभवन का एक गौरवमयी इतिहास है।

Network
Newstrack Network
Published on: 12 Aug 2022 6:15 PM GMT
Lucknow News In Hindi
X

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना (Uttar Pradesh Assembly Speaker Satish Mahana) ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विधानसभा (UP Assembly) का देश की विधानसभाओं में अग्रणी स्थान है। इस विधानभवन का एक गौरवमयी इतिहास है। इसके शिलान्यास के इस वर्ष हम सौ वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और आज इसका अलग ही एक सुंदर स्वरूप देखने को मिल रहा है।

विधान भवन पर डायनैमिक फसाड लाइटिंग के लोकार्पण

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना (Uttar Pradesh Assembly Speaker Satish Mahana) ने यह विचार यहां विधान भवन पर डायनैमिक फसाड लाइटिंग के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। सतीश महाना जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा को लेकर एक नया एप बनाया जा रहा है। इसमें उसके नए स्वरूप की जानकारी दी जाएगी। इसकी लांचिग जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के कर कमलों द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा में अब नित नए प्रयोजन हो रहे हैं। विधानसभा का नया स्वरूप प्रकाश उज्जवलता और प्रसन्नता का प्रतीक है जिसके गवाह यहां उपस्थिति सभी लोग है।

सौभाग्य से हम अपनी आजादी का 75वां वर्ष मना रहे: विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Uttar Pradesh Assembly Speaker Satish Mahana) ने कहा कि सौभाग्य से हम अपनी आजादी का 75वां वर्ष मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की घोषणा के अनुसार अगले आने वाले 25 वर्ष अमृतकाल के रूप में होगें। आजादी का जब हम सब शताब्दी वर्ष मनाएगें तो यह देश पुनः उन उंचाईयों पर होगा जिन उंचाईयों पर एक समय विश्व गुरू के रूप में स्थापित था। यह 75वां वर्ष अमृत महोत्सव के नाते बेहद महत्वपूर्ण वर्ष है।

उन्होंने कहा कि आजादी के लिए वीर सपूतों ने अपने आपको न्यौछावर कर दिया। देश की आजादी के बाद उनके सपनों के अनुरूप देश को बना सके, यह हम सबका प्रयास होना चाहिए। जिन वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए अपने आपको न्यौछावर कर दिया, उनके सपनों के अनुरूप देश एवं प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में अब परिवर्तन देखने को मिल रहा है। श्री महाना जी ने कहा कि हमें सामाजिक व आर्थिक क्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिल रहे है। इसी तरह पर्यावरण के अर्न्तगत जिस तरह की चिंता होनी चाहिए उस पर भी चिंतन हो रहा है।

इस मौके पर ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, एम0एस0एम0ई0 मंत्री राकेश सचान, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एस0पी0 गोयल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story