×

Lucknow: विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया विधान सभा परिसर का निरीक्षण, देखीं व्यवस्थाएं

Lucknow: विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आज विधान सभा परिसर का निरीक्षण किया गया। महाना ने विधान सभा प्रेस-रूम पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं देखीं।

Network
Newstrack Network
Published on: 19 July 2022 12:53 PM GMT
Lucknow News In Hindi
X

सतीश महाना ने किया विधान सभा परिसर का निरीक्षण। 

Lucknow: विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना (Vidhan Sabha Speaker Satish Mahana) ने आज विधान सभा परिसर का निरीक्षण किया गया। महाना ने विधान सभा प्रेस-रूम पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही वहां उपस्थित पत्रकारों से से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जाना और टीवी एवं कम्प्युटर आदि के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही विधान सभा स्थित प्रेस-रूम को आधुनिक बनाने के लिए प्रमुख सचिव विधान सभा प्रदीप कुमार दुबे (Principal Secretary Legislative Assembly Pradeep Kumar Dubey) को निर्देशित किया।


वीआईपी कैफेटेरिया व विधान भवन गैलरी का किया निरीक्षण

विधान सभा अध्यक्ष ने विधान भवन स्थित वीआईपी कैफेटेरिया व विधान भवन गैलरी का निरीक्षण करते हुए विधान सभा के सदस्यों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों से प्राप्त शिकायतों पर गम्भीरता से विचार करते हुए खान-पान की वस्तुओं की गुणवता बढ़ाने हेतु प्रमुख सचिव विधान सभा को त्वरित कारवाई किये जाने के लिए कहा।


इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर 'पंकज' ने कहा कि उनके लम्बे पत्रकारिता जीवन में पहली बार किसी विधान सभा अध्यक्ष ने प्रेस-रूम का निरीक्षण किया है। इस दौरान पत्रकार दिनेश शर्मा, कलानिधि मिश्र, अविनाश शुक्ल, अशोक, एवं शाश्वत तिवारी, समेत अन्य पत्रकार गण उपस्थित रहे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story