TRENDING TAGS :
Lucknow News: UP BJP योगी सरकार के 8 सालों की उपलब्धियों का मनाएगी उत्सव: 24 मार्च से 14 अप्रैल तक होगा जनसंवाद अभियान
बीजेपी योगी सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति, गांव, गरीब, किसान, महिला व युवाओं के सामाजिक व आर्थिक उन्नति को समर्पित योजनाओं और भारतीय सांस्कृतिक जयघोष के साथ अपने कार्यों को अंजाम दिया है।
Lucknow News: Photo-Social Media
Lucknow News: भारतीय जनता पार्टी योगी सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति, गांव, गरीब, किसान, महिला व युवाओं के सामाजिक व आर्थिक उन्नति को समर्पित योजनाओं और भारतीय सांस्कृतिक जयघोष के साथ अपने कार्यों को अंजाम दिया है। इसके साथ ही बीजेपी सरकार ने अंत्योदय की नीति और साहसिक निर्णयों के जरिए प्रदेश में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इस विशेष अवसर पर भाजपा 24 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनसंवाद करेगी, जिससे लोगों को सरकार की 8 सालों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी मिलेगी।
प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, कार्यशालाओं से जनजागरण
यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश का उत्कर्ष-भाजपा सरकार के 8 वर्ष अभियान की कार्ययोजना तैयार की गई है। इस अभियान के तहत 23 और 24 मार्च को जिला स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। ताकि सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को हर स्तर तक पहुंचाया जा सके। वहीं प्रदेश स्तर पर इस अभियान की जिम्मेदारी गोविन्द नारायण शुक्ल, मानवेन्द्र सिंह, शंकर गिरि, मीना चौबे, अमित वाल्मीकि, बसन्त त्यागी और शिवभूषण सिंह जैसे नेताओं को सौंपा गया है।
लाभार्थी मेलों से लेकर बाइक रैलियों तक, जनसंवाद के विविध रूप
इस अभियान के तहत जिला स्तर पर लाभार्थी मेलों का आयोजन होगा। जहां लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा घर-घर संपर्क अभियान के जरिए भी सरकार के साहसिक निर्णयों और योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी। प्रत्येक विधानसभा स्तर पर विकास गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 8 वर्षों की विकास यात्रा पर चर्चा होगी। वहीं युवा मोर्चा जिले में सरकार की प्रमुख परियोजनाओं पर बाइक रैलियों के माध्यम से जनसंवाद करेगा।
महिला मोर्चा और प्रबुद्ध वर्ग के बीच संवाद
ग्राम सभा स्तर पर महिला मोर्चा महिलाओं के बीच संवाद स्थापित किया जाएगा। जबकि जिला स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग के बीच सम्मेलनों का आयोजन भी किया जाएगा। जहां सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा होगी। वहीं 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा और स्वच्छता कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा सामाजिक न्याय और सामाजिक समरसता के लिए किए गए कार्यों पर भी चर्चा की जाएगी।