×

Lucknow: अखिलेश यादव का मजाक बनाने वाले आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, सुने क्या कहा

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादवपर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश को जननेता न बताकर ट्विटर नेता कहा है।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Deepak Kumar
Published on: 23 April 2022 3:54 PM GMT
UP Excise Minister Nitin Agarwal Statement on Akhilesh Yadav
X

अखिलेश यादव व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल। 

Lucknow: उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल (UP Excise Minister Nitin Agarwal) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Former CM Akhilesh Yadav) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश को जननेता न बताकर ट्विटर नेता कहा है। नितिन अग्रवाल (UP Excise Minister Nitin Agarwal) ने कहा कि जनता अखिलेश के साथ नहीं है। इसलिए ट्वीट करके वो राजनीति कर रहे हैं। नितिन अग्रवाल (UP Excise Minister Nitin Agarwal) ने खुलकर कहा जो घर में बैठा रहता हो जनता के बीच में न जाता हो, उससे ग्राउंड लेवल की रियलिटी पता नहीं होती है। नितिन अग्रवाल (UP Excise Minister Nitin Agarwal) ने आरोप लगाया कि अखिलेश सरकार में 800 दंगे हुए थे।"

अब अगर माहौल खराब करेंगे तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा: नितिन

इसके साथ ही उन्होंने मौलाना तौकीर रजा के बयान पर पर कहा- "वो सोच रहे हैं कि ये वही उत्तर प्रदेश है जिसमें समाजवादी पार्टी की सरकार (SP Government) थी। लेकिन अब योगी आदित्यनाथ की सरकार (Yogi Adityanath Government) है। नितिन ने कहा कि अब अगर माहौल खराब करेंगे तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा।" नितिन अग्रवाल (UP Excise Minister Nitin Agarwal) इसके पहले पिछली अखिलेश सरकार (Akhilesh Government) में मंत्री थे लेकिन इस बार उन्होंने सपा छोड़कर भाजपा का साथ पकड़ लिया और एक बार फिर हरदोई से चुनाव जीते।

नितिन अग्रवाल ने वर्ष 2008 में अपने राजनीतिक जीवन की थी शुरुआत

नितिन अग्रवाल (UP Excise Minister Nitin Agarwal) ने वर्ष 2008 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। उनके पिता नरेश अग्रवाल, जो हरदोई सदर सीट (Hardoi Sadar Seat) से सात बार विधायक रहे । लेकिन 2008 में विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देकर बेटे नितिन अग्रवाल को टिकट दिलवाया। नितिन इस उपचुनाव चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर पहली बार विधानसभा पहुंचे। इसके बाद वर्ष 2012 में और वर्ष 2017 में एक बार फिर वे सपा के टिकट पर लड़े और जीत की हैट्रिक लगाई। हालांकि, सपा से जीतने के बाद समाजवादी पार्टी की जब सरकार नहीं बनी तो वह भाजपा खेमे में चले गए और इसका इनाम भी उन्हें भाजपा ने विधानसभा उपाध्यक्ष बना कर दिया।

पहली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े नितिन अग्रवाल

हरदोई की सदर सीट (Hardoi Sadar Seat) पर कभी भी भाजपा नहीं जीत सकी, लेकिन इस चुनाव में नितिन अग्रवाल (UP Excise Minister Nitin Agarwal) पहली बार भाजपा (BJP) के टिकट पर चुनाव लड़े और 43,000 से ज्यादा वोटों से शानदार जीत दर्ज की और पहली बार कमल खिलाया। जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें मंत्री पद से नवाजा गया।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story