×

Farmer Protest: किसान आंदोलन को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकारी हैं अलर्ट मोड पर

किसानों के आंदोलन ने कई जिलों के प्रशासन की नींद उड़ा दी है। हरियाणा के करनाल में जारी किसान आंदोलन के मद्दे नजर यूपी का पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 10 Sep 2021 6:01 PM GMT
Officials of Western Uttar Pradesh are on alert mode regarding farmers agitation
X

किसान आंदोलन: फोटो- सोशल मीडिया

Farmer Protest: किसानों के आंदोलन ने देश की मोदी सरकार व सूबे की योगी सरकार की नींद हराम कर दी है। हालांकि किसानों के इस आंदोलन का पूर्वी व मध्य उत्तर प्रदेश पर कोई खास प्रभाव नही पड़ रहा है। लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों के इस आंदोलन ने योगी सरकार व कई जिलों के प्रशासन की नींद उड़ा दी है। हरियाणा के करनाल में जारी किसान आंदोलन के मद्दे नजर यूपी का पुलिस प्रशासन एलर्ट मोड पर आ गया है। एडीजी ज़ोन मेरठ राजीव सभरवाल ने अपने जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को एलर्ट रहने के खास तौर पर सतर्क रहने को कहा है।

मेरठ के तेजतर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने कहा है कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर हमारी पुलिस इस किसान आंदोलन की पूरी निगरानी रख रही है। करनाल में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में किसान नेता गोपनीय बैठक कर रहे हैं। स्थानीय जनपदों का पुलिस प्रशासन इन बैठकों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। पुलिस की लोकल इंटेलिजेंस सर्विस के सदस्य इन किसान नेताओं के सम्पर्क में हैं ताकि उनकी अगली रणनीति का पता लगाया जा सके।

पुलिस का खुफिया विभाग है किसानों के सम्पर्क में

देश के हरियाणा प्रान्त के करनाल में चल रहे किसान आंदोलन के बारे में पुलिस के खुफिया विभाग ने यह जानकारी दी है कि इस आंदोलन का भविष्य के दिनों में व्यापक़ असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पड़ सकता है। हरियाणा प्रान्त की सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत व शामली जिलो के किसानों के इस आंदोलन से प्रभावित होने की सम्भावना प्रबल है।

किसान आंदोलन को लेकर अधिकारी हैं अलर्ट मोड पर: फोटो- सोशल मीडिया

पुलिस के आला अफसर हैं किसानों के सम्पर्क में

पुलिस की खुफिया विभाग की फीड बैक के बाद सहारनपुर व मेरठ मण्डल के आला अफसर अब सीधे किसानों से जुड़ रहे हैं। जानकारी कुछ तरह की मिल रही है कि इन दोनों मण्डल के किसान अपने नेताओं के आह्वान पर पुलिस थानों व प्रशासन व अन्य पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों व आवासों के बाहर धरना दे सकते हैं। इसी के मद्देनजर पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी भारतीय किसान यूनियन के नेताओं के सम्पर्क में है । उनसे सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस संदर्भ में मेरठ व सहारनपुर मण्डल के किसान नेताओ के साथ पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की बैठकों का दौर जारी है। कुल मिलाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े इसी के मद्देनजर अधिकारी एलर्ट हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story