×

Lucknow News: पुरानी पेंशन बहाली, UP राज्य कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मंत्री, विधायकों को सौंपा ज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मंत्री, विधायकों को पुरानी पेंशन बहाली और कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

Shashwat Mishra
Published on: 23 Sep 2021 2:19 PM GMT
UP State Employees United Front submitted memorandum to Cabinet Minister Surya Pratap Shahi
X

UP राज्य कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही को सौंपा ज्ञापन

Lucknow News: गुरुवार को राजधानी में कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा एवं यूपी स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Cabinet Minister Surya Pratap Shahi), रमापति शास्त्री (Ramapati Shastri) और विधायक अविनाश त्रिवेदी (Avinash Trivedi) व सुभाष त्रिपाठी (Subhash Tripathi) के आवास पर जाकर ज्ञापन सौंपा।

संयुक्त मोर्चा ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं के समाधान न किये जाने के विरोधस्वरूप 20-30 सितम्बर तक प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक एवं विधान परिषद सदस्यों को ज्ञापन सौंपने का लक्ष्य रखा है। जिससे उनकी मांगों को माना जाए और जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए।

संयुक्त मोर्चा व महासंघ की हैं ये समस्याएं:-

• पुरानी पेंशन बहाली।

• सातवें वेतन आयोग में व्याप्त वेतन विसंगतियां ख़त्म हो।

• राज्य कर्मचारी, स्थानीय निकाय, सार्वजनिक निगम, परिवहन निगम, विकास प्राधिकरण, शिक्षकों आदि के साथ-साथ आउटसोर्सिंग व संविदा कर्मचारियों की सेवा सम्बन्धी प्रकरण।

• निकायों के कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भांति वेतन ढांचा।

• राजकीय निगम के कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ।

• परिवहन निगम, नर्सिंग एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु ज्ञापन दिया।



वर्तमान समय में कर्मचारियों में निराशा

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (Uttar Pradesh State Employees Joint Council) के महामंत्री अतुल मिश्रा ने बताया, "परिषद मोर्चे का महत्वपूर्ण घटक हैं, आज कार्यक्रम की रणनीति के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की गई। वर्तमान समय में कर्मचारियों में निराशा व्याप्त है। इस हेतु सरकार और शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया जाना आवश्यक है। साथ ही, ठेकेदारी प्रथा, संविदा की स्पष्ट नीति नहीं है। पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण रोकने सहित विभिन्न कर्मचारी समस्याओं पर ध्यानाकर्षण के लिए 20 सितम्बर से 30 सितम्बर तक प्रदेश के सभी विधायकों को मांग का ज्ञापन सौंपने का जो निर्णय लिया गया है, उसमें परिषद की सभी जनपद शाखाओं द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है।"


इन्हें सौंपा गया ज्ञापन

लखनऊ जनपद में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक (बीकेटी) अविनाश त्रिवेदी और विधायक (पयागपुर बहराईच) सुभाष त्रिपाठी के आवास पर जाकर संयुक्त मोर्चा व महासंघ के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ भारी संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ ज्ञापन देकर कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं के समाधान हेतु अनुरोध किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्यतः शशि कुमार मिश्र, सुनील यादव, मनोज मिश्रा, सुरेश यादव, सुभाष श्रीवास्तव, सैय्यद कैसर रज़ा, अमरेन्द्र दीक्षित, शैलेश धानुक, राम कुमार रावत, आरपी सिंह, शैलेन्द्र तिवारी और दिग्विजय सिंह सहित सैकड़ों की संख्या कर्मचारी एवं कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story