×

UP: गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, MP-MLA कोर्ट में महिला की होगी अब पेशी

Lucknow News: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला को लखनऊ की गोमतीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चित्रकूट की रहने वाली इस महिला के खिलाफ अदालत में गवाही के लिए न आने के कारण वारंट जारी हुआ था।

Krishna Chaudhary
Written By Krishna ChaudharyPublished By Deepak Kumar
Published on: 30 March 2022 12:51 PM GMT
Gayatri Prajapati
X

गायत्री प्रजापति। (Social Media) 

Lucknow: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के करीबी रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति (Former Minister Gayatri Prajapati) पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला को लखनऊ की गोमतीनगर पुलिस (Gomtinagar Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल चित्रकूट की रहने वाली इस महिला के खिलाफ अदालत में गवाही के लिए न आने के कारण वारंट जारी हुआ था। महिला तभी से फरार थी। काफी दिनों से उसके बारे में पता लगाए जाने की कोशिश जारी थी। अब जाकर वो पुलिस के हत्थे चढ़ी है। गोमतीनगर पुलिस महिला को अब MP-MLA कोर्ट में पेश करेगी।

गायत्री प्रजापति पर लगाया था गैंगरेप का आरोप

अखिलेश यादव के सरकार (Akhilesh Yadav Government) के दौरान खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति (Gayatri Prajapati) उस वक्त अचानक विवादों में घिर गए जब एक महिला ने उनपर अपनी बेटी के साथ रेप करने का आऱोप लगा दिया। महिला ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति (Gayatri Prajapati) और छह अन्य लोगों पर उनकी नाबालिक बेटी के साथ गैंगरेप का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि वह तत्कालीन मंत्री गायत्री प्रजापति (Gayatri Prajapati) से मिलने उसके आवास पर पहंची थी, जिसके बाद मंत्री और उनके साथियों ने उसको नशा देकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था।

न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट की चौखट तक पड़ा था जाना

मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पीड़ित परिवार को न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट (SC) की चौखट तक जाना पड़ा था। सर्वोच्च न्याय़ालय की फटकार और सख्ती के बाद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति (Gayatri Prajapati) समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस मामले में गायत्री प्रजापति समेत तीन आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा दो – दो लाख का जुर्माना भी लगाया गया। अदालत ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति, अशोक तिवारी और आशीष शुक्ला को गैंगरेप और पॉक्सो ऐक्ट की धाराओं में दोषी पाया था।

बता दें कि जेल में सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति (Gayatri Prajapati) की पत्नी महाराजी देवी ने हालिया विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के टिकट पर अमेठी सीट से बीजेपी के संजय सिंह को हराकर विधायक बनी हैं। महाराजी देवी चुनाव प्रचार के दौरान लगातार कहा करती थीं कि उनके पति को जानबूझकर एक साजिश के तहत फंसाया गया है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story