TRENDING TAGS :
Lucknow News: उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन अध्यक्ष का लखनऊ दौरा: कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य को लेकर ओपन जिम का किया शुभारंभ
उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष कुसुम वर्मा का सोमवार को लखनऊ दौरा हुआ। इस दौरान उन्होंने मंडलीय चिकित्सालय में जाकर वहां के कर्मचारियों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
Lucknow News: Photo-Social Media
Lucknow News: उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष कुसुम वर्मा का सोमवार को लखनऊ दौरा हुआ। इस दौरान उन्होंने मंडलीय चिकित्सालय में जाकर वहां के कर्मचारियों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं उन्होंने ने कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए अस्पताल में ओपन जिम की सुविधा का भी शुभारंभ किया।
इस दौरान रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष कुसुम वर्मा ने शिशु कक्ष के पुनर्विकास और महिलाओं के लिए बनाए गए विशेष कक्ष का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने बीमार रेलकर्मियों और उनके परिवारों को महिला संगठन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाओं का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
सामाजिक कल्याण कार्यों पर जोर
रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष कुसुम वर्मा ने लखनऊ महिला कल्याण संगठन के पदाधिकारियों से संगठन द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कल्याण कार्यों और रेलवे कर्मचारियों के हित में चलाए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संगठन की विभिन्न गतिविधियों और समाज के असहाय, वृद्ध, और बच्चों के लिए किए जाने वाले कार्यों पर विशेष बल दिया। वहीं संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में एक विशेष नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। जो स्वच्छता पर आधारित था। यह नाटक मंडल की स्काउट और गाइड संस्था द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिससे स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने की कोशिश की गई।
संगठन की उपलब्धियों की सराहना
इस मौके पर कुसुम वर्मा ने महिला कल्याण संगठन के प्रमुख उद्देश्यों और उपलब्धियों का वर्णन किया। उन्होंने लखनऊ मंडल में आयोजित होने वाली गतिविधियों को सराहा और पदाधिकारियों को उत्साहवर्धन करते हुए जनहित में अधिक से अधिक कार्य करने का आह्वान किया। तो वहीं इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, नीलिमा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. संगीता सागर, और अन्य महिला कल्याण संगठन, लखनऊ के पदाधिकारी, चिकित्सकगण, पैरा मेडिकल स्टाफ और कर्मचारी भी मौजूद रहे।