×

Lucknow Nidhi Murder Case: निधि गुप्ता पर जबरन धर्म परिवर्तन का बना रहा था दबाव, ना मानने पर छत से फेंका, जानें पूरा मामला

Lucknow Nidhi Murder Case: एफआईआर रजिस्टर करने के बाद अब दुबग्गा पुलिस पूरे मामले की विस्तार जांच में जुटी हुई है ।

Anant kumar shukla
Published on: 16 Nov 2022 10:47 AM GMT (Updated on: 16 Nov 2022 11:03 AM GMT)
Lucknow Love Jihad Murder accused still out of police custody
X

Lucknow Love Jihad Murder accused still out of police custody (Social Media)

Lucknow Nidhi Murder Case: राजधानी में बीती रात निधि गुप्ता मर्डर केस में पुलिस ने हत्या की धारा के अतिरिक्त धर्मांतरण की धाराओं में भी एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना दुबग्गा थाना क्षेत्र का है। पुलिस जहाँ इस मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीँ आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने इस केस में पूछताछ के लिए आरोपी सूफियान की बहन और मां को हिरासत में लिया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस आरोपी लड़के और उसके पिता की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

जॉइंट पुलिस कमिश्नर पियूष मोर्डिया ने आज घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कहा कि अधिकारियों के साथ विचार विमर्श के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

क्या कहा कालोनी के लोगों ने?

इस सम्बन्ध में कॉलोनी की ज्यादातर औरतों का का कहना था कि लड़का मनचला था। नशा करता था। आती-जाती लड़कियों पर कमेंट करता था। इसके लिए उसका कई लड़कों और लड़कियों के साथ झगड़ा भी हुआ। उसका चाल चलन ठीक नहीं था। और उसके गलत कामों में उसके पिताजी व परिवार के अन्य सदस्यों का पूरा सहयोग मिलता था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़का-लड़की एक दुसरे से प्यार करते थे। लड़के के परिवार वाले लड़की की मां पर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बना रहे थे। लेकिन लड़की की मां इसके लिए तैयार नही थी। उस समय लड़के की मां लड़की के घर पर लड़की के मां से धर्म परिवर्तन कर शादी की बात करने के लिए आई थी। लेकिन धर्म परिवर्तन को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी उसी समय लड़की वहां से निकली और लड़के के घर पर गई। इसके बाद कहा जा रहा है कि छत पर उन दोनों लोगों में इस बात को लेकर कहासुनी हुई और लड़के ने धक्का दे दिया।

पुराने लखनऊ में हुई इस वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। लड़की की लाश को पोस्टमार्टम के बाद घर लाया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात है।

ये था पूरा मामला

दुबग्गा के डुडा कॉलोनी में सेक्टर H में रहने वाली निधि गुप्ता (17) ने पड़ोस में रहने वाले सुफियान द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन करवाने के दबाव बनाने से तंग आकर शाम को सुफियान के घर पर शिकायत करने गई थी। आरोप है तभी सुफियान व उसके पिता राजू ने निधि को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। गंभीर हालत में उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान निधि को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा

पुराने लखनऊ में हुई लव जिहाद के मामले पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि इस केस में भाजपा सरकार ऐसी कार्रवाई करेगी कि एक नजीर बनेगी। इसके बाद उन्होने कहा कि, 'भारतीय जनता पार्टी की सरकार लव जिहाद और धर्मांतरण में शामिल वाले लोगों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगी।'

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story