सुभासपा की स्थापना दिवस रैली पर BJP की टकटकी, विवादित बयानों के लिए जाने जाते है मंत्री राजभर

Anoop Ojha
Published on: 27 Oct 2018 9:02 AM GMT
सुभासपा की स्थापना दिवस रैली पर BJP की टकटकी, विवादित बयानों के लिए जाने जाते है मंत्री राजभर
X

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी महा रैली में लोगों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है।राज्य सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं आज उनकी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का 16 वां स्थापना दिवस है यह स्थापना दिवस राजधानी के रमाबाई अंबेडकर मैदान में मनाया जा रहा है यहां पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हो रहे हैं बीते महीनों से भाजपा और राजभर के बीच चल रही कशमकश से कयास लगाए जा रहे हैं की ओमप्रकाश राजभर एक बार फिर रैली के मंच से विवादित बयान दे सकते हैं वो अक्सर सरकार और उसके क्रिया कलापों पर निशाना साधते रहे हैं शुक्रवार को उन्होंने खुद रैली की तैयारियां देखी थी।

सुभासपा की स्थापना दिवस रैली पर BJP की टकटकी, विवादित बयानों के लिए जाने जाते है मंत्री राजभर

यह भी पढ़ें .....शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के विभीषण, मोहन भागवत के चंगुल में बीजेपी: ओमप्रकाश राजभर

यह सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के 16वा स्थापना दिवस है। रमाबाई आंबेडकर मैदान में “गुलामी छोड़ो-समाज जोड़ो अति पिछड़ा, अति दलित महा रैली'' हो रही है।

इस रैली के कई मायने है, खास कर जब लोकसभा चुनाव नज़दीक है और बीते दिन चुनाव के मद्देनज़र लखनऊ आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 73 सीटों से ज्यादा का लक्ष्य प्राप्त करने की बार बार बात कही है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story