×

लॉकडाउन की खुलेआम उड़ी धज्जियां: लखनऊ पुलिस ऐसे करा रही पालन, देखें ये तस्वीरें

राजधानी लखनऊ में बढ़ते मामलों की वजह से लागू किए लॉकडाउन की सारी हकीकत सामने आई इन तस्वीरों में देखी जा सकती है।

Ashutosh Tripathi
Reporter Ashutosh TripathiPublished By Vidushi Mishra
Published on: 5 May 2021 11:36 AM GMT (Updated on: 5 May 2021 12:07 PM GMT)
लॉकडाउन की खुलेआम उड़ी धज्जियां: लखनऊ पुलिस ऐसे करा रही पालन, देखें ये तस्वीरें
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना के बढ़ते कहर से बेकाबू होते हालातों को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन लगाया है। जिससे जल्द से जल्द कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सका। ऐसे में राजधानी लखनऊ में लॉकडाउन के होते हुए भी लॉकडाउन जैसा माहौल नहीं नजर आ रहा है।

राजधानी में बढ़ते मामलों की वजह से लागू किए लॉकडाउन की सारी हकीकत सामने आई इन तस्वीरों में देखी जा सकती है। लोग खुलेआम सड़कों पर निकल रहे हैं, जैसे माहौल से अंजान हो।


राजधानी खतरे में

सड़कों पर लोग बड़ी संख्या में अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। इस पर पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी चौराहे पर कोई सख़्ती नहीं की जा रही है। लगातार तेजी से कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद भी ऐसी लापरवाही लखनऊ वासियों पर काफ़ी भारी पड़ सकती है।


स्थितियां इस हद तक बेकाबू हो गई हैं कि शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए लोगों को घंटों कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। एक साथ कई-कई लाशों को जलाया जा रहा है। लोगों को अभी भी ऑक्सीजन की कमी मौतें हो रही हैं, लेकिन राजधानी के लोगों को इसकी कोई परवाह नहीं है, जिसका जीतता जागता सबूत हैं ये तस्वीरें।


योगी सरकार के सख्त निर्देशों के बाद भी पुलिस प्रशासन की निगरानी में लॉकडाउन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ऐसे में क्या मतलब है लॉकडाउन लगाने का। लोगों बड़ी तादात में सड़कों पर निकल रहे हैं, लेकिन पुलिस द्वारा कोई सख्ती या प्रोटोकॉल का पालन नहीं करवाया जा रहा है।


ऐसे में चलता रहा तो कैसे लॉकडाउन का असली मकशद कामयाब हो पाएगा। कैसे कोरोना की चेन को तोड़ने में सफलता मिलेगी। कैसे मामलों में कमी आएगी। कैसे परिवारों को बर्बाद होने से बचाया जाएगा।

वहीं प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन को सोमवार तक के लिए बढ़ा दिया है। जबकि इसी गुरुवार सुबह सात बजे तक ही बंद की घोषणा की गई थी पर स्थिति को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। बता दें, ये आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ हुई बैठक मेंं दिए गए हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story