×

Pitbull Attack in Lucknow: लखनऊ में पिटबुल का कहर, महिला को बुरी तरह नोंचा, मालिक के खिलाफ शिकायत

Pitbull Attack in Lucknow: राजधानी लखनऊ में पालतू और आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान है। लखनऊ में पिटबुल नस्ल के कुत्ते के काटने की यह चौथी घटना है।

Jugul Kishor
Published on: 12 Sep 2023 3:33 AM GMT (Updated on: 12 Sep 2023 4:18 AM GMT)
Pitbull Attack in Lucknow
X

Pitbull Attack in Lucknow (Social Media)

Pitbull Attack in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर पिटबुल नस्ल के कुत्ते का कहर सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी के सेलिब्रिटी ग्रीस टावर में पिटबुल कुत्ते ने रिंकी सिंह नाम की महिला पर हमला कर दिया है। कुत्ते के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं, पीड़ित महिला के परिजनों ने पिटबुल कुत्ते के मालिक के खिलाफ संबंधित थाना ने शिकायत दर्ज करवाई है।

पिटलबुल के हमले से महिला की हो गई थी मौत

राजधानी लखनऊ में पालतू और आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान है। लखनऊ में पिटबुल नस्ल के कुत्ते के काटने की यह चौथी घटना है। इससे पहले तीन बार इस नस्ल के कुत्ते ने लोगों पर गंभीर हमला किया था। पिटबुल नस्ल के हमले से लखनऊ के एक मकान मालकिन की मौत हो गई थी। कुत्ते के काटने से मकान मालकिन बुरी तरह घायल हो गई थी। इसके बाद मालकिन की अस्पताल में मौत हो गई थी।

गोमतीनगर में पिटबुल कुत्ते ने युवक पर किया था हमला

पिटबुल नस्ल के कुत्ते के काटने की एक घटना लखनऊ के गोमती नगर में भी देखने को मिली थी, यहां मालिक के साथ वॉक पर निकले पिटबुल कुत्ते ने हाथ से छूटकर एक युवक पर हमला कर दिया है। इस घटना में प्रांचल नामक युवक बुरी तरह से घायल हो गया था। इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। जहां उसका इलाज हुआ था।

बता दें कि लखनऊ ही नहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में लोग कुत्तों के हमलों से परेशान हैं। पालतू किस्म के कुत्तों के साथ ही आवार कुत्ते भी राह चलते लोगों को अपना निशाना बना लेते हैं। वहीं, देखा गया है कि ज्यादातर कुत्ते मासूम बच्चों को निशाना बनाते हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story